फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The protest continued for the second day demanding the removal of the EO.

Udham Singh Nagar News: ईओ को हटाने की मांग पर दूसरे दिन भी धरना जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The protest continued for the second day demanding the removal of the EO.
नानकमत्ता। नगर पंचायत के ईओ को हटाने की मांग पर सभासदों व पर्यावरण मित्रों का नगर पंचायत कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने धरना स्थल पहुंचकर धरने को अपना समर्थन दिया। नानकमत्ता के पूर्व विधायक व भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह राणा ने धरना स्थल पहुंचकर समस्या सुनकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोबाइल पर वार्ता कर समस्या के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

धरने के चलते नगर में न सड़कों, गलियों में झाड़ू लगा न कूड़े का उठान हुआ। इसके चलते नगर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लग गया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दिनेश गोयल पप्पू ने व्यापारियों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर धरने को व्यापारियों के समर्थन की घोषणा की। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना को सौंप ईओ को तत्काल हटाने की मांग की। सभासद गौरव वर्मा ने आरोप लगाया कि ईओ राकेश कोटिया इससे पूर्व भी जहां रहे विवादित रहे। नगर पालिका परिषद खटीमा में सहायक लेखाकार व गदरपुर के ईओ पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार की जांच अभी विचाराधीन है। वहां पर सभासद सुरंजन राय, नकुल भट्ट, विशाल गोयल, सुमन वती, विमला देवी, प्रमोद अग्रवाल, सफाई नायक पिंटू, चंद्रपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed