फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   absconding criminal Jitendra Chaudhary shot in the leg

आम के बाग में मुठभेड़: फरार बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में लगी गोली, पुलिस ने दबोचा; इस केस में था वांटेड

Mon, 13 Jul 2026 12:29 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Mon, 13 Jul 2026 12:29 PM IST
सार

सोमवार सुबह अमरपुर रोड स्थित आम के बाग में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। लंबे समय से फरार वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
absconding criminal Jitendra Chaudhary shot in the leg
फरार वांटेड जितेंद्र चौधरी के पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुठभेड़ में लंबे समय से फरार चल रहे वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ एमेनिटी लॉ कॉलेज, अमरपुर रोड के पास आम के बाग में हुई। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जितेंद्र चौधरी 21 जून को गाबा चौक पर हुई फायरिंग और 30 जून की रात ट्राला पर हुई फायरिंग की घटना में वांटेड था। दूसरी घटना में पीलीभीत निवासी शाइस्ता गोली लगने से घायल हुई थीं। सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी आम के बाग में घुस गए और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जितेंद्र के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जितेंद्र चौधरी के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुल 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और हथियार, कारतूस सहित अन्य साक्ष्य कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed