फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two cars collided with each other in Pantnagar due to a buffalo

UK: पंतनगर में भैंस की वजह से दो कारों में भीषण टक्कर, एक की मौत; बच्चों सहित कई घायल

Mon, 13 Jul 2026 11:07 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पंतनगर
अमर उजाला नेटवर्क, पंतनगर Published by: Heera Updated Mon, 13 Jul 2026 11:07 AM IST
सार

टांडा मोड़ स्थित संजय वन के पास सोमवार देर रात एक भैंस के अचानक सड़क पर आ जाने से दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दिनेशपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार नौ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Two cars collided with each other in Pantnagar due to a buffalo
दुर्घटना

विस्तार

पंतनगर के टांडा मोड़ स्थित संजय वन के पास सोमवार देर रात एक भैंस के अचानक सड़क पर आ जाने से दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दिनेशपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार नौ लोग घायल हो गए। 112 नंबर पर सूचना मिलते ही पंतनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कार संख्या यूके-04/एफ-8000 (फोर्ड) रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर जा रही थी, जबकि कार संख्या यूपी-14/एफयू-0516 हल्द्वानी से रुद्रपुर लौट रही थी। संजय वन के पास अचानक एक भैंस सड़क पार करने लगी। इससे यूपी नंबर की कार पहले भैंस से टकराई और फिर सामने से आ रही फोर्ड कार से भिड़ गई। फोर्ड कार में सवार मोहित सडाना (30), उनकी पत्नी शारदा सडाना (26) और दो बच्चे रुद्र (7) व नंदिनी (2) को मामूली चोटें आईं। जबकि दूसरी कार में सवार संतोष राम (40), संतोष अग्निहोत्री (51), रक्षपाल सिंह (45), आनंद जय सिंह व विनोद मिगलानी उम्र 48 वर्ष घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को 112 वाहन की मदद से निजी अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इनमें से दिनेशपुर निवासी विनोद मिगलानी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर की मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दूसरी कार में सवार सभी लोग कैंची धाम मंदिर से दर्शन कर रुद्रपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने कहा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed