सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Beriya Daulat Road closed; people carried an injured woman on a cot.

Udham Singh Nagar News: बेरिया दौलत रोड बंद, घायल महिला को चारपाई पर ले गए लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 14 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Beriya Daulat Road closed; people carried an injured woman on a cot.
विज्ञापन
बाजपुर। बेरिया दौलत रोड पर लेवड़ा नदी पर बैली ब्रिज निर्माण कार्य के चलते मार्ग को 10 दिन के लिए बंद कर दिया है जिससे नागरिकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने के कारण शनिवार को एक घायल महिला को चारपाई पर लेकर जाया गया।

बरसात से पहले पुल निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित विभाग की ओर से बैली ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 10 दिन तक के लिए मार्ग को बंद कर दिया गया है जिससे यातायात पूर्णतः बंद है। एंबुलेंस को चकरपुर या दोराहा होकर गुजरना पड़ रहा है। शनिवार सुबह हादसे में घायल एक महिला को परिवार के लोग चारपाई पर लेकर गए। घायल महिला को चारपाई पर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नागरिकों ने बताया कि 14 जून को यूकेएसएसएससी की परीक्षा होनी है। परीक्षा के लिए बाजपुर में भी 11 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें बेरिया दौलत सड़क पर कई परीक्षा केंद्र स्थित हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों को भारी दिक्कत होगी। अधिवक्ता पवन कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्ट ऑफिस भी निर्माणाधीन पुल के पार स्थित है। डाकघर से संबंधित कार्यों के लिए अधिवक्ताओं को भी पैदल जाना पड़ रहा है। इधर, लोनिवि जेई राजीव कुमार ने बताया कि बैली ब्रिज निर्माण के लिए रास्ता बंद करने के लिए प्रशासन से 10 दिन की अनुमति मिली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed