सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dead body of tenant found in a closed house in rudrapur

Uttarakhand: बंद मकान में किराएदार का शव, नाक-मुंह से निकल रहा था खून, सनसनी फैली; जांच शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Thu, 25 Jun 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की कृष्णा बिहार कॉलोनी में एक बंद मकान के अंदर किराएदार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dead body of tenant found in a closed house in rudrapur
ट्रांजिट कैंप थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की कृष्णा बिहार कॉलोनी में एक बंद मकान के अंदर किराएदार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय कमलेश चंद्र दुबे निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश पिछले कई वर्षों से ट्रांजिट कैंप की कृष्णा बिहार कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कमलेश काफी देर से कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक महेश काण्डपाल पुलिस टीम और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मकान मालिक दीपक पाठक समेत आसपास के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्होंने बंद लोहे के गेट से अंदर झांककर देखा तो कमलेश कमरे के अंदर फर्श पर पेट के बल पड़े हुए थे। इसके बाद पुलिस ने डायल-112 की सहायता से गेट खोलकर कमरे में प्रवेश किया। पुलिस के अनुसार, मृतक के नाक और मुंह से खून निकल रहा था और बाएं घुटने पर चोट के निशान भी मिले हैं। शव से दुर्गंध आने के कारण आशंका जताई जा रही है कि मौत कुछ समय पूर्व हुई होगी। मौके से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। वहीं, परिजनों ने बताया कि कमलेश शराब पीने के आदी थे। घटना की सूचना उनकी पत्नी अंजू दुबे और अन्य परिजनों को दे दी गई है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed