{"_id":"6a3cd9a2df8db8d2ce019372","slug":"video-traffic-jam-wreaks-havoc-in-nainital-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नैनीताल में जाम का कहर, मॉल रोड पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें, पुलिस ने की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नैनीताल में जाम का कहर, मॉल रोड पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें, पुलिस ने की ये अपील
नैनीताल में बृहस्पतिवार सुबह से ही वाहनों का भारी दबाव देखने को मिला। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी सरोवर नगरी पहुंच रहे हैं, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सुबह से ही तल्लीताल, मल्लीताल और मॉल रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसके कारण गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हुईं। प्रशासन ने भारी भीड़ को देखते हुए पर्यटकों के वाहनों को रूसी बाईपास पर रोककर वहां से शटल सेवा के जरिए शहर में भेजने की वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है। पुलिस ने सैलानियों से धैर्य बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।