सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   development projects worth over Rs 100 crore; CM to visit tomorrow in rudrapur

uttarakhand: रुद्रपुर में 100 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को मिलेंगी सौगात, कल आएंगे सीएम धामी

अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 13 Feb 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रपुर में 14 फरवरी से शुरू हो रहे दस दिवसीय यूएस नगर कार्निवल के शुभारंभ पर पुष्कर सिंह धामी ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

development projects worth over Rs 100 crore; CM to visit tomorrow in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रपुर में मेयर विकास शर्मा ने कहा है कि एक साल बेमिसाल उत्सव ऐतिहासिक होगा। 14 फरवरी से 10 दिवसीय आयोजन होने जा रहा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली है। भव्य उत्सव के शुभारंभ पर सीएम पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर वासियों को 100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

Trending Videos

बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय में मेयर ने बताया कि नगर निगम के सफल एक वर्ष पूर्ण होने के पर गांधी पार्क में 14 फरवरी से 23 फरवरी तक यूएस नगर कार्निवल व सरस मेला होगा। 14 को दोपहर ढाई बजे रुद्रपुर पहुंचकर सीएम धामी सबसे पहले त्रिशूल चौक का लोकार्पण करेंगे। यह त्रिशूल न केवल आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान का भी नया केंद्र बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएम हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों का स्वागत व सम्मान भी करेंगे। त्रिशूल चौक से विशाल शिव बारात निकाली जाएगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। इसके बाद सीएम गांधी पार्क पहुंचकर यूएस नगर कार्निवल व सरस मेले का विधिवत शुभारंभ कर 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

गांधी पार्क में श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल की ओर से आयोजित विशाल शिव जागरण का भी सीएम शुभारंभ करेंगे। 15 से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जस्सी गिल व बलवल राय अपने गीतों से बाधेंगे समां

15 फरवरी की शाम संकल्प खेतवाल व हरीश भट्ट की प्रस्तुति, 16 को सैंड आर्ट के साथ जस्सी गिल व बलवल राय अपने गीतों से समां बांधेंगे। 17 को इमान चक्रवर्ती की प्रस्तुति और एनसी सरकार का मैजिक शो आकर्षण का केंद्र रहेगा। 18 को हिमनात व बंटी राणा, 19 को रूपेश मिश्रा व श्वेता मेहरा अपनी प्रस्तुति देंगी। 20 को गोविंद दिगारी, खुशी दिगारी व फौजी ललित मोहन जोशी की प्रस्तुति होगी। 21 को साधो बैंड की प्रस्तुति और श्री राम कला केंद्र की ओर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। 22 को पवनदीप राजन व जितेंद्र तोमक्याल, 23 फरवरी को पांडवा बैंड की प्रस्तुति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed