{"_id":"698edf4f7eca2d80e30f5a08","slug":"video-protest-in-kashipur-in-support-of-general-strike-demand-for-repeal-of-all-four-labour-codes-in-kashipur-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: काशीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन, चारों लेबर कोडों को रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: काशीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन, चारों लेबर कोडों को रद्द करने की मांग
गायत्री जोशी
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:52 PM IST
Link Copied
काशीपुर में विभिन्न संगठनों की ओर से देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चारों लेबर कोडों को रद्द करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को पंत पार्क में इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, प्रगतिशील भोजनमाता संगठन, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सभा की। इसके बाद यहां से जुलूस निकालते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि सरकार चार लेबर कोड लेकर आई है, जो मजदूरों की गुलामी के दस्तावेज हैं। वक्ताओं ने कहा कि यह मजदूरों के स्थायी होने को बंद कर देंगे। सरकार या पूंजीपति जब चाहे काम से निकाल सकते हैं। मजदूरों के न्यूनतम वेतन को बहुत कम कर देंगे। उनकी कार्यस्थल पर सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा दोनों खतरे में पड़ जाएगी। वहां पर समनदीप कौर, पंकज, शोभा, सुरेश, विमल, ममता, पीपी आर्या, कमलेश, सुभाष, अनीता, कमला आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।