{"_id":"698edd09764af7a75109f2e9","slug":"video-bank-employees-go-on-strike-in-kashipur-protest-against-changes-in-labor-laws-in-kashipur-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: काशीपुर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, श्रम कानूनों में बदलाव का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: काशीपुर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, श्रम कानूनों में बदलाव का किया विरोध
गायत्री जोशी
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:42 PM IST
Link Copied
काशीपुर में ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के आवाहन पर देशभर के राष्ट्रीयकृत बैंकों में यूनियन से जुड़े हुए लाखों बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। हड़ताल का असर काशीपुर की सभी बैंक शाखों में दिखाई पड़ा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सभी बैंक कर्मचारी रामनगर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर एकत्रित हुए और यहां पर उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। श्रम कानून में बदलाव का विरोध करते हुए सरकार से इन कानून को और बदलाव को खत्म करने की मांग की। श्रम कानून में बदलाव के विरोध में देश के लाखों बैंक कर्मी और मजदूर संगठन सांकेतिक रूप से हड़ताल कर रहे है। सभा में बोलते हुए पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के ललित तिवारी ने सरकार को चेताया कि वह श्रमिक विरोधी नीतियों से बाज आए अन्यथा बैंक कर्मियों को बड़े आंदोलन की राह पकड़नी पड़ेगी। बैंक ऑफ़ बड़ोदा स्टाफ एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष सत्यपाल शर्मा ने कहा कि बैंकों में नई भर्तियां लागू की जाएं, देश भर की बैंक शाखों में कर्मचारियों के साथ-साथ चतुर्थ श्रेणी स्वच्छता कर्मचारियों का भारी अभाव है। प्रदर्शन में ललित तिवारी, रोबिन सिंह, नितिन गोला, नरेश कुमार, आकाश सक्सेना, सचिन कुमार, राहुल यादव, गिरीश पोखरियाल, अभिषेक कार्की, विनोद कुमार, सुंदर सिंह कार्की आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।