{"_id":"698ef8b3da20e015480b924c","slug":"video-10-day-saras-mela-in-rudrapur-from-tomorrow-cm-will-inaugurate-it-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रुद्रपुर में 10 दिवसीय सरस मेला कल से, सीएम करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रुद्रपुर में 10 दिवसीय सरस मेला कल से, सीएम करेंगे शुभारंभ
गायत्री जोशी
Updated Fri, 13 Feb 2026 03:40 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर के गांधी पार्क में 10 दिवसीय सरस मेले का शनिवार को (कल) आगाज होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी शाम चार बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। मेले से पहले डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने विधायक शिव अरोरा के साथ तैयारियों का जायजा लिया। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यदायी संस्था को मेले की सभी तैयारियां समय से पूर्व करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सीएम के साथ शुभारंभ के मौके पर जिला के प्रभारी व मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, मेयर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा मौजूद रहेंगे। सीएम मेले के शुभारंभ के बाद स्टालों का अवलोकन करेंगे। सांस्कृतिक संध्या में हिमनांद बैंड की प्रस्तुति के साथ ही अमर नाथ सेवा मंडल की ओर से शिव जागरण की भक्तिमय प्रस्तुति होगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता गजेंद्र सिंह, ईई ऊर्जा निगम उमाकांत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।