फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   District Magistrate conducts site inspection of the AIIMS satellite centre under construction.

Udham Singh Nagar News: निर्माणाधीन सेटेलाइट एम्स का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Thu, 13 Aug 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 13 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate conducts site inspection of the AIIMS satellite centre under construction.
किच्छा में सेटेलाइट एम्स का निरीक्षण करते जिलाधिकारी नितिन भदौरिया। 
किच्छा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को 351 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 280 बेड के सेटेलाइट एम्स का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को 10 सितंबर तक एम्स के भूतल और प्रथम तल का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने चिकित्सालय भवनों का कार्य प्राथमिकता से करने को कहा ताकि ओपीडी शीघ्र प्रारंभ की जा सके। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सीपीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता और एनसीसी के महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि श्रमिकों की संख्या और उपकरणों में वृद्धि कर कार्यों में तेजी लाई जाए। अधीक्षण अभियंता उत्पल त्रिपाठी ने बताया कि भूतल और प्रथम तल का कार्य निर्धारित समय सीमा तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एम्स में 250 सामान्य बेड, 10 ऑपरेशन थिएटर और 30 गहन चिकित्सा इकाई बेड बनाए जा रहे हैं। यहां डायग्नोसिस व प्रयोगशाला, काॅर्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक और इमरजेंसी व ट्रॉमा जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को हाईवे किनारे तीन पहुंच द्वारों के लिए नाला निर्माण और पहुंच पुलिया एक माह में बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने एम्स अधिकारियों को चिकित्सा उपकरणों की खरीदारी कर उन्हें समय पर स्थापित करने और चिकित्सा कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू करने को कहा। इस दौरान सीएमओ केके अग्रवाल, एसडीएम गौरव पांडे, अधीक्षण अभियंता/परियोजना निदेशक सीपीडब्लूडी उत्पल त्रिपाठी, सिंचाई विभाग के ईई बीएस डांगी, लोनिवि के गजेंद्र सिंह, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी और एनसीसी के महाप्रबंधक शंकर बालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed