{"_id":"6a7ccd19dd96373495041a9c","slug":"students-held-a-rally-to-spread-the-message-of-cybersecurity-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-145684-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया साइबर सुरक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया साइबर सुरक्षा का संदेश
Thu, 13 Aug 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
गूलरभोज बाजार में जागरूकता रैली निकालते छात्र-छात्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूलरभोज। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर बुधवार को गूलरभोज में साइबर सुरक्षा और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर की सचिव ममता पंत के निर्देशन में इसका आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सिंचाई विभाग और नगर पंचायत के सहयोग से गूलरभोज डैम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया और डैम परिसर की सफाई की गई। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर साइबर सुरक्षा व स्वच्छता का संदेश भी दिया। विद्यार्थियों ने बैनर और तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन