फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Suspicion of fraud regarding used car documents and registration.

Udham Singh Nagar News: पुरानी कार के दस्तावेज और पंजीकरण में फर्जीवाड़े की आशंका

Thu, 13 Aug 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 13 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of fraud regarding used car documents and registration.
रुद्रपुर। एक ही रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर पर दो कारों के पंजीकरण के मामले में अब परिवहन विभाग तीसरे व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रहा है। मामला सामने आने के बाद दोनों वाहनों की जांच की गई। प्रथम दृष्टया नई कार को सही माना जा रहा है जबकि दूसरी कार के दस्तावेज और पंजीकरण में फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल संबंधित वाहन को विभाग के नियंत्रण में रखा गया है।
विज्ञापन


हरिद्वार निवासी सहदेव कुमार पाल ने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार के बीमा नवीनीकरण के दौरान इसी नंबर पर दूसरी कार का बीमा होने की जानकारी मिलने के बाद एआरटीओ कार्यालय में शिकायत की थी। जांच में पता चला कि यूके 06 एएन 0807 नंबर की दूसरी कार कालाढूंगी निवासी नीरज कुमार के नाम पर दर्ज है। दोनों वाहनों को कार्यालय बुलाकर जांच की गई तो उनके रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर समान पाए गए। अब एआरटीओ कार्यालय तीनों पक्षों से पूछताछ और दस्तावेज की जांच कर रहा है। खासतौर पर उस व्यक्ति की भूमिका खंगाली जा रही है जिसके माध्यम से दूसरी कार की बिक्री हुई थी। नीरज कुमार के अनुसार उन्होंने कार केलाखेड़ा के एक डीलर से खरीदी थी। ऐसे में जांच इस बिंदु पर भी केंद्रित है कि वाहन किससे खरीदा गया और किसने उसे वैध बताकर आगे बेचा।
विज्ञापन

एआरटीओ, मोहित कोठारी ने बताया कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि फर्जीवाड़ा किस स्तर पर हुआ और असली गुनहगार कौन है। विभाग यह भी पता लगा रहा है कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर वाहन स्वामी को कार बेचने में किसकी भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed