सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gadarpur MLA takes a dig at IPS transfers: Earlier there was one, now there are four Manikants

गदरपुर विधायक ने आईपीएस के तबादलों पर कसा तंज : पहले एक थे, अब चार मणिकांत हो गए

अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 17 Feb 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रपुर में गदरपुर विधायक के बयान का वीडियो वायरल हो गया जिसमें उन्होंने अधिकारियों के तबादले और रजिस्ट्री मुद्दे पर तंज कसा।

Gadarpur MLA takes a dig at IPS transfers: Earlier there was one, now there are four Manikants
विधायक अरविंद पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रपुर में अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों पर रहने वाले गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने फिर तंज कसा है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के तबादले के बाद उन्होंने कहा है कि जिले से एक मणिकांत गए हैं लेकिन चार और मणिकांत आ गए हैं। एक चंपावत से, एक हरिद्वार से, एक अल्मोड़ा से आए हैं और एक पहले से जिले में हैं। चारों से हमारे मुख्यमंत्री काम संभलवाएंगे क्योंकि ऊधमसिंह नगर में काम बहुत है।

Trending Videos

विधायक पांडेय का दो मिनट 55 सेकंड का वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है। इसमें पांडेय कह रहे हैं कि अपने राजनीतिक जीवन में मैंने किसी के ट्रांसफर के लिए काम नहीं किया। हां कुछ जनता की तकलीफ और सुख-दुख होते हैं। व्यवस्था पर कुछ दिक्कत आए तो उस पर मैं प्रयास करता हूं न कि किसी के ट्रांसफर के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मणिकांत जैसे तीन और योग्य अधिकारी यहां आ गए हैं। अब चारों मिलकर काम को संभालेंगे। पांडेय यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि डीएम ने कुछ जमीनों की रजिस्ट्री पर प्रतिबंध लगाया। बाद में कुछ जगह से हटा दिया गया। पूछा कि क्या वो उद्देश्य पूरा हो गया।

बकौल पांडेय वह उसकी गहराई में नहीं जाना चाहते। चर्चा होती है कि पैसा चल रहा है। इससे सरकार बदनाम होती है इसलिए रजिस्ट्री खुलनी चाहिए। किसी व्यक्ति का कारोबार चौपट होगा तो वह आत्महत्या करेगा, ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए। रजिस्ट्री नहीं खुलती है तो इसका मतलब होगा कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए ही रजिस्ट्रियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

जो अधिकारी मनमानी करेगा उसे ठीक करना आता है

विधायक पांडेय का कहना है कि जो अधिकारी मनमानी करेगा उसे ठीक करना आता है। हम ठीक करेंगे और किसी भी व्यक्ति को ऊधमसिंह नगर जिले में आत्महत्या नहीं करने देंगे। हम अधिकारियों को बेलगाम नहीं होने देंगे। ये मेरी जिम्मेदारी बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed