सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rahul Gandhi asked Iknoor of Rudrapur to come to Delhi on her birthday

Who is Rahul's Friend Iknoor?: कौन है राहुल गांधी का खास दोस्त? कांग्रेस सांसद ने बर्थ-डे विश कर दिल्ली बुलाया

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 05 Jun 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रुद्रपुर के 10 वर्षीय इकनूर से दोस्ती का मामला चर्चा में है। पंतनगर एयरपोर्ट पर मुलाकात के दौरान राहुल ने इकनूर को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी और उसकी उपलब्धियों की सराहना की।

Rahul Gandhi asked Iknoor of Rudrapur to come to Delhi on her birthday
रुद्रपुर के इकनूर से फोन पर बात करते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की रुद्रपुर में रहने वाले 10 वर्षीय इकनूर से दोस्ती है। यह बात सुनने में भले थोड़ी अटपटी लगे लेकिन सच है। इकनूर और राहुल गांधी दोनों फोन पर बात करने के साथ व्हाट्सएप पर एक-दूसरे को मैसेज करते हैं।

बृहस्पतिवार को राहुल पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे तो किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने उन्हें बताया कि आज इकनूर का जन्मदिन है। फिर क्या था अल्मोड़ा और पौड़ी की जनसभाओं को वर्चुअल संबोधित करने के बाद राहुल गांधी ने इकनूर को अपने मोबाइल से फोन लगाया और जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही दिल्ली आने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बेहड़ ने बताया कि एक साल पहले जब राहुल गांधी अमृतसर गोल्डन टैंपल में सेवा करने पहुंचे थे। तब रुद्रपुर का 10 वर्षीय इकनूर भी अपने पिता के साथ सेवा कर रहा था जहां उसकी मुलाकात राहुल गांधी से हुई और इकनूर को राहुल ने अपना मोबाइल नंबर दिया था तभी से दोनों की दोस्ती हो गई और बातें होनी लगी।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर वह अपने पौते पुरुराज बेहड़ के साथ राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंचे थे। इस बीच राहुल ने पुरुराज को अपनी जेब से चॉकलेट निकालकर दी। इसी बीच उन्होंने इकनूर का जन्मदिन होने की बात कही तो जनसभाओं को संबोधित कर राहुल गांधी ने बच्चे को फोन मिलाया और जन्मदिन की बधाई दी।

राहुल ने इकनूर से पूछा कि खेल रहे हो या नहीं। तब इकनूर ने बताया कि उसने स्वीमिंग की थ्री स्टैंड में गोल्ड मेडल जीता है। इस पर राहुल ने उन्हें बधाई दी। साथ ही लव यू कहकर अपनी बात खत्म की। इससे पहले इकनूर ने राहुल गांधी को घर आने का न्यौता दिया। जवाब ने राहुल ने उन्हें दिल्ली आने को कहा। इससे पहले राहुल ने इकनूर के पिता का हाल भी पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed