सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The accused, who was carrying a sword and trying to kill, was arrested.

Udham Singh Nagar News: तलवार लेकर हत्या की फिराक में घूम रहा अभियुक्त गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 05 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The accused, who was carrying a sword and trying to kill, was arrested.
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने जीजा की कार पर तलवार से हमला और हत्या की फिराक में घूम रहे साले को हथियार समेत दबोच लिया है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार एक जून को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक तलवार लहराते हुए वाहन में तोड़फोड़ करता दिखाई दिया था। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने जांच के निर्देश दिए। जांच में पता चला कि घटना प्रीत विहार की है जहां पारिवारिक विवाद के चलते कादिर तलवार लेकर रिश्तेदार रेहान के घर पहुंचा था। बताया गया कि रेहान ने सीसीटीवी कैमरे में अभियुक्त को देख लिया और घर का गेट नहीं खोला। इससे नाराज अभियुक्त ने घर के बाहर खड़ी कार पर तलवार से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
रेहान की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। आरोप है कि तीन जून को वह फिर तलवार लेकर इलाके में घूम रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed