सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Municipal Corporation team attacked while removing encroachment, councilor's husband injured during clash

Rudrapur: अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम पर हमला, झड़प के दौरान पार्षद पति घायल

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 05 Jun 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार

किच्छा रोड स्थित भूत बंगला गेट पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची नगर निगम के कर्मचारियों और पार्षद पति के बीच हुआ विवाद हिसंक झड़प में बदल गया। मामले को लेकर दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Municipal Corporation team attacked while removing encroachment, councilor's husband injured during clash
कोतवाली रुद्रपुर में हंगामा करते स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

किच्छा रोड स्थित भूत बंगला गेट पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम के कर्मचारियों और पार्षद पति के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान पार्षद के पति को मामूली चोटें आईं हैं।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार नगर निगम की टीम भूत बंगला गेट के पास सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक जूस के ठेले पर लगे छाते को हटाने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि ठेले कारोबारी के साथ टीम ने अभद्रता की और उसे धक्का दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे वार्ड 23 की पार्षद अंजलि कोली के पति राजू कोली ने इसका विरोध किया जिसके बाद उनकी निगम कर्मचारियों से तीखी बहस हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारियों ने राजू कोली के साथ गाली-गलौज करते हुए पीटा और लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। आरोप यह भी है कि एक कर्मचारी ने नुकीले औजार से वार कर उन्हें घायल कर दिया।

वहीं नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई और निगम कर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई। मामले को लेकर दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और पार्षद पति ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

सीओ विभव सैनी ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियो ने मामले को शांत करवा दिया था। पार्षद पति की ओर से दी गई तहरीर की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed