सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand team became the overall champion by winning 45 medals.

Udham Singh Nagar News: 45 पदक हासिल कर उत्तराखंड की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 05 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand team became the overall champion by winning 45 medals.
विज्ञापन
काशीपुर। अहमदाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर काशीपुर समेत उत्तराखंड की टीम 23 स्वर्ण समेत 45 पदक हासिल करके ओवरऑल चैंपियनशिप बनी है। 31 मई से 4 जून तक गुजरात विद्यापीठ विश्वविद्यालय अहमदाबाद में 15वीं राष्ट्रीय बायथलै व ट्रायथलै चैंपियनशिप 2026 का आयोजन हुआ। इसमें मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। काशीपुर समेत प्रदेश की टीम ने 23 स्वर्ण, 12 रजत और 10 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

एसोसिएशन महासचिव व कोच दयाल सिंह फर्स्वाण ने बताया कि ट्रायथलै प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में सर्वाधिक पदक प्राप्त किए। एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज भल्ला, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, कोच सुनीता चौहान, अनुराग पंत, गोपाल बिष्ट, रमेश खर्कवाल आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम :
सीनियर पुरुष वर्ग में गौरव नेगी और महिला वर्ग में ममता खाती ने स्वर्ण पदक जबकि डिंपल ने रजत पदक हासिल किया। जूनियर महिला वर्ग में कोमल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-19 बालक वर्ग में सक्षम प्रताप सिंह ने स्वर्ण, नीरज नेगी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में रितेश अग्रवाल ने स्वर्ण, आदित्य नेगी ने रजत, अंकुश रावत ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में भार्गवी रावत ने स्वर्ण, अवनी राणा ने रजत पदक जीता। अंडर-15 बालक वर्ग में प्रीत नेगी ने स्वर्ण, शौर्य पटेल ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में श्रद्धा जोशी ने स्वर्ण, आरना चौहान ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-13 बालक वर्ग में यशवर्धन सिंह चौहान ने स्वर्ण, बालिका वर्ग में यशस्वी चौधरी ने रजत पदक जीता। अंडर-11 बालक वर्ग में रुद्र जोशी ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-9 बालक वर्ग में रितेश जोशी ने स्वर्ण, शिवाय कांडपाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में योगिता जोशी ने रजत पदक हासिल किया। मास्टर्स महिला-ए वर्ग में निकिता ने स्वर्ण, मोनी रावत ने कांस्य पदक जीता। मास्टर्स पुरुष-बी वर्ग में रघुबर दत्त जोशी, मास्टर्स पुरुष-सी वर्ग में गिरीश बिष्ट, मास्टर्स महिला-सी वर्ग में नीमा बिष्ट ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Trending Videos


बायथलै प्रतियोगिता के पदक विजेता
बायथलै प्रतियोगिता सीनियर महिला वर्ग में ममता खाती ने स्वर्ण, डिंपल ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 वर्ग में सक्षम प्रताप सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में आदित्य नेगी, भार्गवी रावत ने रजत, अवनी राणा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-15 वर्ग में श्रद्धा जोशी, यशस्वी चौधरी ने स्वर्ण, आरना चौहान ने रजत, प्रीत नेगी ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-13 बालक वर्ग में यशवर्धन सिंह चौहान, अंडर-11 वर्ग में रुद्र जोशी, अंडर-9 वर्ग में रितेश जोशी, मास्टर्स पुरुष-बी वर्ग में रघुबर दत्त जोशी, मास्टर्स पुरुष-सी वर्ग में गिरीश बिष्ट, मास्टर्स महिला-सी वर्ग में नीमा बिष्ट ने स्वर्ण पदक जीते। योगिता जोशी व निकिता सिंह ने रजत, मोनी रावत ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed