Uk: पूर्व विधायक ने अल्मोड़ा में कांग्रेस की सभा में भरी हुंकार, कहा- रोजगार के लिए पहाड़ से हो रहा पलायन
अल्मोड़ा में कांग्रेस की सभा के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पलायन और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि रोजगार और शिक्षा के लिए बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों से मैदानों की ओर जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुमने चाहा ही नहीं हालात बदल सकते थे... राहुल की आंखों से तुम्हारे आंसू निकल सकते थे। तुम ठहरे ही रहे दरिया बनते तो दूर तक निकल सकते थे...। रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अल्मोड़ा में कांग्रेस की सभा में ये लाइनें बोलकर खूब तालियां बटौरीं। उन्होंने कहा कि मैं जन्म से पहाड़ी नहीं हूं कर्म से पहाड़ी हूं। पहाड़ के लिए उनके मन में हमेशा पीड़ा रहती है। यहां के युवाओं को सरकार ने ठगने के सिवाय कोई काम नहीं किया।
ठुकराल राहुल गांधी की सभा में शामिल होने के लिए अल्मोड़ा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कुमाऊं के लोग रोजगार और पढ़ाई के लिए हल्द्वानी और रुद्रपुर में पलायन कर रहे हैं। गढ़वाल के लोग हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून जा रहे हैं। ऐसे में पहाड़ कैसे बचेगा। पहाड़ का पानी और जवानी पहाड़ के काम आना चाहिए लेकिन पहाड़ की जवानी बर्बाद हो रही है।
ठुकराल ने कहा कि बेइमानों से प्रदेश को बचाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में कांग्रेस की सरकार आएगी तो महिलाओं और युवाओं को लघु और सूक्ष्म उद्योगों के लिए उचित सब्सिडी दिलाई जाएगी। कांग्रेस की मनमोहन सरकार में सोना 27 हजार रुपये तोला था जो आज 1.62 लाख रुपये तोला हो गया है। गरीब अपनी बेटी की शादी तक नहीं कर पा रहा है।