सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rise in viral infection patients due to increasing heat and heatwaves.

Udham Singh Nagar News: बढ़ती गर्मी और लू से बढ़े वायरल के मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 17 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rise in viral infection patients due to increasing heat and heatwaves.
विज्ञापन
खटीमा। बढ़ती गर्मी और लू के कारण वायरल बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खटीमा उप जिला अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी में तेज बुखार, पेट दर्द, शरीर में थकान, डिहाइड्रेशन आदि के मरीज काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गर्मी, तेज धूप और लू से लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ रहा है जिसके चलते खटीमा उप जिला अस्पताल की ओपीडी में वर्तमान में वायरल रोगी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसए अब्बास बताते हैं कि वायरल रोगों से संक्रमित प्रतिदिन औसतन 50 मरीज आ रहे हैं। लगातार गर्मी में रहने से शरीर थक जाता है और रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है जिस कारण वायरल संक्रमण होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में खान-पान व साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ---
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल बुखार के लक्षण
थकान और भूख कम लगना।
सिरदर्द।
हल्की खांसी व जुकाम।
शरीर में दर्द व कमजोरी।
गले में खराश।
---
बचाव के उपाय
---
पर्याप्त मात्रा में पानी पीयें।
हल्का और पौष्टिक भोजन करें।
मसालेदार व तला-भुना भोजन करने से बचें।
पर्याप्त नींद लें।
बाहर का खुला खाना न खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed