{"_id":"6a31a1e6d9e2374242083980","slug":"truck-crashes-through-underpass-railing-and-falls-20-feet-driver-injured-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-142992-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अंडरपास की रेलिंग तोड़कर 20 फीट नीचे गिरा ट्रक, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अंडरपास की रेलिंग तोड़कर 20 फीट नीचे गिरा ट्रक, चालक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गदरपुर। काशीपुर से बरेली जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अंडरपास की रेलिंग तोड़कर 20 फीट नीचे धान के खेत में जा गिरा। इस हादसे में चालक घायल हो गया। यूपी के बरेली जिले के शीशगढ़ के गांव जाफरपुर निवासी फैजान अहमद के ट्रक संख्या यूपी 25 एफटी 1333 को चालक हसीन अहमद बीती रात्रि काशीपुर से माल छोड़कर बरेली लौट रहा था। देर रात करीब एक बजे जब वह बाईपास मार्ग के दिनेशपुर अंडरपास के पास पहुंचा तो अचानक झपकी आने के कारण चालक हसीन अहमद ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। असंतुलित हुआ ट्रक अंडरपास की रेलिंग को तोड़कर लंगड़ाभोज निवासी श्याम सिंह के खेत में जा गिरा। हादसे में ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मंगलवार को सुबह राहगीरों ने खेत में ट्रक गिरा देखा। ट्रक चालक हसीन अहमद के सिर में चोट लगी थी लेकिन वह पूरे होशो-हवास में था। हादसे की सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोल यूनिट के प्रभारी विक्रम सिंह और महतोष पुलिस चौकी से एसआई मुकेश मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हाईवे पेट्रोल यूनिट ने क्षतिग्रस्त अंडरपास को सुरक्षा की दृष्टि से कवर करते हुए ब्लॉक कर दिया। पुलिस टीम ने घायल ट्रक चालक हसीन अहमद को इलाज के लिए सीएचसी गदरपुर भिजवाया। हादसे की सूचना मिलने पर ट्रक मालिक फैजान अहमद और हुजूर अली भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि हसीन अहमद शीशगढ़, बरेली से ट्रक में सामान लेकर काशीपुर गया था।