{"_id":"6a31a1b7b9e456e6350666a5","slug":"the-phika-river-will-be-channelized-in-haziro-village-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-144603-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हजीरो गांव में फीका नदी को किया जाएगा चैनलाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हजीरो गांव में फीका नदी को किया जाएगा चैनलाइज
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर। जसपुर क्षेत्र के हजीरो गांव में फीका नदी पर चैनलाइजेशन का कार्य किया जाएगा। चार करोड़ की लागत से सिंचाई विभाग काम करेगा ताकि एक हजार की आबादी को आगामी बरसात में राहत मिले।
फीका नदी के किनारे गांव हजीरो की आबादी 1086 है। इस गांव को बरसात के समय फीका नदी में आने वाली बाढ़ का सामना करना पड़ता है। पिछले साल नदी में आई बाढ़ की वजह एक बड़ा भू-भाग का कटाव हुआ था। कटाव को देखते हुए राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत फीका नदी पर गांव हजीरो की सुरक्षा के लिए नदी का चैनलाइजेशन किया जाना है व जियो टेक्सटाइल ट्यूब लगाई जानी है। करीब 400 मीटर तक यह कार्य किया जाना है। ऐसे में सिंचाई विभाग ने कार्य करने के लिए चार करोड़ की डीपीआर बनाकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अमित गुप्ता ने बताया कि प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू कर कार्य शुरू कराया जाएगा।