सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roadways employees have not received their salaries for two months.

Udham Singh Nagar News: रोडवेज कर्मियों को नहीं मिला दो माह से वेतन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 17 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees have not received their salaries for two months.
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज के नियमित कर्मियों को अप्रैल और मई के वेतन का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को कुछ दिन पहले ही अप्रैल के वेतन का भुगतान हुआ है। मई का वेतन इन लोगों को भी नहीं मिला है।

रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद (कार्यशाला) के मंडलीय मंत्री दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 के अंत से कभी भी समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। हमेशा तीसरे महीने वेतन का भुगतान किया जा रहा है। संगठन ने कई बार सरकार और निगम के सामने मामला उठाया लेकिन समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। डिपो के तीन सौ से अधिक कर्मचारी समय पर वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। समय पर वेतन न मिलने से देनदारियां बढ़ रही हैं। प्रांतीय नेतृत्व ने आंदोलन का नोटिस दिया है। समय पर वेतन देने, संविदा कर्मियों को नियमित करने समेत लंबित मांगों को लेकर जल्द आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed