Rudrapur: पहली पत्नी को छोड़ दूसरी महिला संग रहने लगा पति, विवाहिता ने एसएसपी से लगाई गुहार
रुद्रपुर में एक विवाहिता ने पति पर दूसरी महिला के साथ रहने, मारपीट करने और तलाक के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर में एक व्यक्ति ने पहली पत्नी को छोड़ दूसरी महिला के साथ पति रहने लगा और लगातार पत्नी पर तलाक देने का दबाव बना रहा है। विवाहिता ने एसएसपी ने न्याय की गुहार लगाई और निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी कर ली है।
प्रीत विहार वार्ड नंबर-25 निवासी कमलेश ने बताया कि चार फरवरी को उसका पति विष्णु उसका पति उसे और उसकी तीन बेटियों को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रह रहा है और अब उस पर तलाक का दबाव बना रहा है। महिला ने बताया कि उसका पति पहले भी दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया था। उस समय परिवार के लोगों ने स्टांप पेपर पर लिखित समझौता कराया था कि भविष्य में ऐसे संबंध नहीं रखे जाएंगे। आरोप है कि इसके बाद भी पति ने दूसरी महिला के लिए किराये का कमरा लेकर उसके साथ रहना शुरू कर दिया।
महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति न तो उसके इलाज और दवा का खर्च उठा रहा है और न ही बेटियों की जिम्मेदारी निभा रहा है। उसने कहा कि वह मजदूरी और कामकाज कर किसी तरह अपनी बेटियों का पालन-पोषण कर रही है। आरोप है कि दबाव बनाने पर पति उसके साथ मारपीट करता है और छोटे हाथी वाहन की कमाई दूसरी महिला व अपनी बहन पर खर्च करता है। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में काउंसलिंग कराई जा रही है।