सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   267 Centers Locked in Naogaon Due to Anganwadi Workers' Strike

Uttarkashi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल से नौगांव में 267 केंद्रों पर लटके ताले

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 11 Apr 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
267 Centers Locked in Naogaon Due to Anganwadi Workers' Strike
विज्ञापन
टेक होम राशन, कुक्कड़ फुड, पोषण आहार सहित कई कार्य हो रहे बाधित
Trending Videos

उत्तरकाशी/नौगांव। तीन सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में 11वें दिन भी जारी रहा। अभी तक मांगों को लेकर सकारात्मक पहल न होने पर कार्यकर्ताओं ने विकास भवन परिसर में नारेबाजी की। वहीं नौगांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बहिष्कार से ब्लॉक के सभी 267 केंद्र बंद पड़े हैं जिनमें टेक होम राशन, कुक्कड़ फुड, पोषण आहार सहित किसी भी तरह की गतिविधियां संचालित नहीं हो रही है।
विकास भवन परिसर में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी नौटियाल ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से 18,000 प्रतिमाह मानदेय दिए जाने, सेवानिवृत्त होने पर दस लाख देने, बायोमीट्रिक से न जोड़ा जाने सहित अन्य मांग कर रहे हैं। इस मौके पर सुमित्रा देवी, किरण भंडारी, वंदना देवी, संगीता देवी, राजकुमारी, शारदा देवी, बीना भारती, रेखा देवी, प्रवीना देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नौगांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन का कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन जा रहा। वे बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठी हुई हैं। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता अग्रवाल का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल से सभी केंद्र बंद पड़े हुए हैं जिनमें किसी भी तरह की कोई गतिविधि नहीं हो पा रही है। प्रदर्शन में संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष बामू रावत, महामंत्री कुसुम थपलियाल, सचिव शोभा नेगी, कृष्णा राणा, दर्शनी राणा, रुकमणी सेमवाल, ममता, रीना, सुमनलता, मंजू आदि उपस्थित रही।


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाया उपेक्षा का आरोप



कंडीसौड़(टिहरी)। थौलधार ब्लाॅक मुख्यालय में आयोजित बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष रामदेई राणा ने कहा कि लगातार बढ़ रही मंहगाई में सरकार अल्प वेतनभोगियों के हितों का ध्यान नहीं रख रही है जिससे मातृ शक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अन्य कार्मिकों को नए वेतनमान का लाभ दे रही है। बैठक में उपाध्यक्ष अंजलि देवी, कोषाध्यक्ष ममता राणा, सदस्य लक्ष्मी रावत, रोशनी राणावत, गीता चौहान, लक्ष्मी खंडूड़ी, प्रमिला भट्ट और ममता गुसाईं आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed