सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Hurri village road buried in survey files

Uttarkashi News: सर्वे की फाइलों में दबी हुर्री गांव की सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 11 Apr 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Hurri village road buried in survey files
विज्ञापन
भू-वैज्ञानिकों ने दी हरी झंडी, फिर भी थमा है काम
Trending Videos

उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड का हुर्री गांव आज भी सड़क से वंचित है जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव तक सड़क निर्माण के लिए कई बार सर्वे होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य की फाइल आगे नहीं बढ़ पाई है। इस अनदेखी से स्थानीय ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति रोष है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए गर्मकुंड से लगभग चार किमी लंबी सड़क प्रस्तावित है। वर्ष 2023 में लोनिवि की ओर से पहली बार मार्ग का सर्वे कराया गया था। इसके बाद जनसंख्या वृद्धि का हवाला देते हुए प्रस्ताव को पीएमजीएसवाई को हस्तांतरित कर दिया गया जिसके बाद दोबारा सर्वे भी किया गया। इसके बावजूद परियोजना पर आगे कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भटवाड़ी प्रधान संगठन के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान हुर्री रमेश सिंह नेगी ने बताया कि विभाग की ओर से फाइनल सर्वे के बाद यह कहा जा रहा है कि क्षेत्र की कच्ची पहाड़ी भू-स्थिति के कारण सड़क निर्माण कठिन है। ग्राम प्रधान के मुताबिक 10-15 दिन पहले गांव में पहुंची भू-वैज्ञानिकों की एक टीम ने स्थलीय निरीक्षण के बाद सड़क निर्माण को सुरक्षित बताया।
इसके बावजूद परियोजना पर कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीण आज भी जोखिम भरे और उबड़-खाबड़ पैदल रास्तों से गांव तक पहुंचने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए उन्होंने अपनी लगभग चार नाली राजस्व भूमि भी दान की है। इसके बावजूद लंबे समय से मामला लंबित पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से फोन पर कई बार बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed