{"_id":"69da3b86a3aca1ec400aa9a8","slug":"wave-of-joy-among-travel-professionals-as-restrictions-on-limited-numbers-are-lifted-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119217-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: सीमित संख्या की बाध्यता हटाने से यात्रा व्यवसायियों में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: सीमित संख्या की बाध्यता हटाने से यात्रा व्यवसायियों में खुशी की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 11 Apr 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, सरकार के इस निर्णय से धामों में यात्रियों की संख्या में होगा इजाफा
उत्तरकाशी/बड़कोट। चारधाम में यात्रियों की सीमित संख्या की बाध्यता खत्म होने के बाद यात्रा व्यवसायियों में खुशी और उत्साह है। गंगोत्री व यमुनोत्री के तीर्थपुरोहितों सहित यात्रा से जुड़े तमाम कारोबारियों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उनका कहना है कि सरकार के इस निर्णय से धामों में यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा और यात्रा व पर्यटन कारोबार भी बढ़ेगा।
चारधाम में यात्रियों की सीमित संख्या की बाध्यता को खत्म करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसको लेकर चारधाम में तीर्थपुरोहितों के साथ यात्रा कारोबारियों में आक्रोश था लेकिन यात्रा शुरू होने से ऐन वक्त पहले सरकार ने इस निर्णय को समाप्त कर यात्रा कारोबारियों की उम्मीदों को नए पंख लगाने का काम किया है।
होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, सुभाष कुमांई, प्रकाश भद्री, माधव जोशी आदि होटल कारोबारियों ने शनिवार को सरकार के इस निर्णय पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सीमित संख्या के चलते धामों में यात्री उतनी संख्या में नहीं आ पा रहे थे जितनी संख्या में उम्मीद की जाती है लेकिन अब इस बाध्यता के समाप्त होने पर निश्चित ही यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा और पर्यटन कारोबार को भी गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार अगर ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण व्यवस्था को वर्षभर खुला रखे तो चारधाम यात्रा बेहतर रूप में संचालित हो सकती है। दूसरी ओर सरकार के सकारात्मक निर्णय से चारधाम यात्रा से जुड़े हुए यमुनोत्री के पुरोहित समाज, वाहन, होटल, मजदूर वर्ग में खुशी की लहर है। यात्रा व्यवसायी बिरेंद्र सिंह पयाल, आनंद सिंह राणा, अनिल रावत, पुरोहित समाज के पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन उनियाल, मजदूर यूनियन से मंगल सिंह रावत आदि ने कहा कि इसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से फायदा मिलेगा।
Trending Videos