सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   47Various programs were held on National Science Day

Uttarkashi News: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 28 Feb 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
47Various programs were held on National Science Day
विज्ञापन
उत्तरकाशी/पुरोला। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में यू कॉस्ट और लक्ष्य सोसाइटी की ओर से विज्ञान में महिलाएं कैटलाइजिंग विकसित भारत विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। वहीं, पीजी कॉलेज पुरोला में जंतु विज्ञान विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Trending Videos

पीजी कॉलेज के ऑडिटोरिय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम प्रशांत आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की वैज्ञानिक सोच एक उत्प्रेरक का कार्य कर रही है। आज का युग विज्ञान और नवाचार का है जहां महिलाओं की भागीदारी केवल एक विकल्प ना होकर समाज की अनिवार्य जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डीएम ने विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएफओ डीपी बलूनी, 12वहीं वाहिनी के डिप्टी कमांडर डीसी लेखराज, डॉ. महेंद्र पाल परमार, विक्रम रावत आदि मौजूद रहे। वहीं, पुरोला में कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग प्रभारी डॉ. बबीता बंटवाण ने किया। इसके बाद पोस्टर प्रतियोगिता हुई आंचल रावत प्रथम, करिश्मा द्वितीय, लवंशी तृतीय स्थान रही। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. गणेश प्रसाद, डॉ. कविता, भूपाल सिंह कार्की, डॉ. दीपक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed