सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Complete Road Widening in Bhatwari Chadheti: Mukta

भटवाड़ी चढ़ेती में सड़क का चौड़ीकरण पूरा करें : मुक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 12 Apr 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Complete Road Widening in Bhatwari Chadheti: Mukta
विज्ञापन
एडीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Trending Videos

उत्तरकाशी। जिला प्रशासन चारधाम यात्रा की अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है। रविवार को एडीएम मुक्ता मिश्र ने वर्चुअल अधिकारियों की बैठक लेकर विभागवार तैयारी की समीक्षा की। एडीएम ने गंगोत्री में ट्रांसफर लगाने का कार्य, विद्युत पोल को ठीक करने और पेड़ों की लॉपिंग का कार्य 15 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं बीआरओ को क्षतिग्रस्त सड़क भटवाड़ी चढ़ेती में सड़क का चौड़ीकरण सोमवार तक पूरा करने को कहा।
उन्होंने कहा कि लिमच्यागाड़ में सड़क चौड़ीकरण यात्रा से पहले पूरा करें। साथ ही डबरानी और काली पहाड़ी के पास सड़क समतलीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वैकल्पिक मार्ग मंडी-स्यासु पुल को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बैठक में ईई जल संस्थान ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर 12 वाटर एटीएम, 86 हैंडपंप व गंगोत्री धाम में पानी की आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने जीपीएस लोकेशन के साथ सूची उपलब्ध कराने व क्लोरीनेशन के कार्य भी कराने के निर्देश दिए। वहीं सुलभ शौचालय 118 सीट अस्थायी व 282 सीट स्थायी शौचालय है जो 32 स्थानों पर है। हर लोकेशन में पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं। कुल 62 पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 17 अप्रैल तक चैक पोस्ट पर स्वास्थ्य टीमें तैनात कर दी जाएगी।
डॉक्टरों की तैनाती के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया। यात्रा के लिए एम्बुलेंस की तैनाती कर दी गई है। बैठक में सीएमओ डॉ. बीएस रावत, एसडीएम देवानंद शर्मा, शालिनी नेगी, कमांडर बीआरओ राज किशोर, ईई मनोज गुसाईं, सचिन सिंघल, एलसी रमोला, एआरटीओ रत्नाकर सिंह, डिटीडीओ केके जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं आदि वर्चुअली जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed