सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   FIR Registered Against Two Hotel Owners for Accommodating Foreigners Without Notification

Uttarkashi News: विदेशियों को बिना सूचना ठहराने पर दो होटल मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 28 May 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against Two Hotel Owners for Accommodating Foreigners Without Notification
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़कोट पुलिस ने दो होटल मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। आरोप है कि उन्होंने विदेशी नागरिकों को बिना पुलिस को जानकारी दिए होटल में ठहराया।
Trending Videos

पुलिस ने बताया कि जानकीचट्टी स्थित होटल गंगाश्री में बीते 16 अप्रैल को एक विदेशी नागरिक ठहरा था जिसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। वहीं खरसाली स्थित होली यमुना रिजॉर्ट में बीते 19 अप्रैल को छह विदेशी नागरिकों को बिना जानकारी दिए ठहराया गया। जांच के बाद 27 मई को दोनों होटल मालिकों के खिलाफ इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान होटल, धर्मशाला और होमस्टे की लगातार जांच की जा रही है। सभी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि हर यात्री की पहचान संबंधी जानकारी दर्ज करें। यदि कोई विदेशी नागरिक रुकता है तो उसकी जानकारी 24 घंटे के भीतर फॉर्म-सी के जरिए ऑनलाइन पोर्टल पर देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिना सूचना विदेशी नागरिकों को ठहराना कानून का उल्लंघन है। यात्रा सीजन में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed