{"_id":"6a18420f31e312c0ee09de6f","slug":"reports-of-traffic-jams-on-yamunotri-trekking-route-are-misleading-pilgrimage-proceeding-smoothly-sdm-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120169-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जाम की खबरें भ्रामक, यात्रा पूरी तरह सुचारू : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जाम की खबरें भ्रामक, यात्रा पूरी तरह सुचारू : एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 28 May 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भारी जाम और अव्यवस्था की सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को प्रशासन ने भ्रामक करार दिया है। उप जिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने साफ किया कि वर्तमान में यात्रा मार्ग पर कहीं भी जाम जैसी स्थिति नहीं है और चारधाम यात्रा सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है।
एसडीएम ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो चार से पांच दिन पुराना है जिसे वर्तमान स्थिति बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन के अनुसार यमुनोत्री पैदल ट्रैक संकरा होने के कारण यहां पैदल यात्रियों के साथ घोड़े-खच्चर, डंडी और कंडी संचालकों की आवाजाही भी अधिक रहती है। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने और किसी प्रकार की अफरा-तफरी से बचाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन समय-समय पर यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित करते हैं।
एसडीएम बृजेश तिवारी ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर व्यवस्थाओं को जाम बताकर अफवाह फैलाने का प्रयास कर रहे हैं जिससे यात्रियों में भ्रम की स्थिति बन रही है। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos