{"_id":"6983348c55e830da6b01653d","slug":"modernize-the-packaging-and-branding-of-local-products-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-117854-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग आधुनिक रूप करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग आधुनिक रूप करें
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 04 Feb 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने कृषि विभाग के सहयोग से विकासखंड नौगांव में संचालित थ्रीके आउटलेट केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग को आधुनिक रूप से किया जाए जिससे उत्पादों की मांग बाजार में अधिक हो सके।
सीडीओ ने कृषक उत्पादन संगठन की ओर से किए जा रहे कृषि गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए मुख्य कृषि अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। आजीविका गतिविधियों को प्रभावशाली बनाने के लिए विभिन्न संगठनों से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को समय-समय पर प्रशिक्षण के माध्यम से दक्ष बनाने को कहा।
निरीक्षण के दौरान में मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा ने बताया कि कृषि विभाग के अंतर्गत विकासखंड के 300 से अधिक कृषक के साथ एनआरएलएम की स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी जुड़े हैं। परंपरागत फसलों के उत्पाद लाल चावल, मिलेट्स, दाल, चुल्लू का तेल, सरसों कोदा, झांगोरा, कोणी आदि को बेहतर ग्रेडिंग, पैकेजिंग के साथ थ्री के आउटलेट के माध्यम से विपणन किया जा रहा है l साथ ही राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के साथ विभिन्न पर्वों, मेलो में भी स्थानीय उत्पादों का विपणन किया जा रहा है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी नौगांव हिमांशु उप्रेती, प्रमेन्द्र राणा उपस्थित रहे।
Trending Videos