सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Motivated the youth towards self-employment.

Uttarkashi News: युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 10 Jun 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Motivated the youth towards self-employment.
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यमुनोत्री क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर जन संवाद और जन समस्याएं सुनी। इस दौरान चौहान ने क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से संचालित विकास योजनाओं का जायजा लिया। साथ ही चौपाल लगाकर युवाओं को स्वरोजगार के संबंध में जानकारी देकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा।

चौहान ने बीते रविवार से तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत गांवों में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की हर योजना का लाभ युवा उठाकर स्वरोजगार को बढावा देंगे तो विकास के नये अवसर बनेंगे। चौहान ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से यमनोत्री को कुदरत की सौगात है। बारहमासा पर्यटन से यह क्षेत्र न केवल आर्थिक रूप से समृद्ध होगा बल्कि देश दुनिया के मांनचित्र पर उभरेगा। इस दौरान पूर्व प्रमुख बिजेन्दर रावत, पूर्व प्रमुख डुंडा शैलेन्द्र सिंह कोहली, नगर मंडल चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष मनीष कुकरेती, जिला मंत्री जीत लाल, पूनम रमोला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय बडोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ चैन सिंह महर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed