सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Naugaon CHC: 43 crore rupees announcement is just empty talk

नौगांव सीएचसी : 43 करोड़ की घोषणा हवा-हवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 25 Feb 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Naugaon CHC: 43 crore rupees announcement is just empty talk
विज्ञापन
आठ महीने बाद भी कागजों में कैद है अस्पताल का विस्तारीकरण
Trending Videos

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं लोग
नौगांव (उत्तरकाशी)। चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव का विस्तारीकरण नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। आठ माह पहले मुख्यमंत्री की ओर से अस्पताल के विस्तारीकरण की घोषणा अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। इससे पूर्व भी सीएचसी के विस्तारीकरण की कई बार घोषणाएं हो चुकी है।

अगस्त में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव के विस्तारीकरण के लिए 43 करोड़ की घोषणा की गई थी जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरण, सहित नए वार्ड बनाए जाने थे। स्थानीय भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की घोषणा को क्षेत्र हित में बताते हुए खूब वाहवाही लूटी थी लेकिन आठ माह बाद भी घोषणा के धरातल पर न उतरने से विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के सबसे बड़े अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग, नेत्र, ईएनटी, फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञों के पद रिक्त है जिससे बिमार लोगों को इलाज के लिए डेढ़ सौ किमी दूर देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही है। अस्पताल पर क्षेत्र के करीब एक सौ ग्राम पंचायतों की स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है।
वर्ष 1958 में स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का 1987 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण हुआ था। उत्तराखंड बनने के बाद भी अस्पताल में न तो विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति हो पाई और न ही अस्पताल का उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकरण हो पाया। कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश इन्दवाण का कहना है कि सरकार चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित सीएचसी नौगांव की सुध नहीं ले रही है। जनता कब तक असुविधाओं का रोना रोएंगे। अस्पताल के विस्तारीकरण के लिए की गई 43 करोड़ घोषणा कागजों में सिमट कर रह गई है। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत का कहना है कि मामला अभी शासन स्तर पर है जिसमें समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed