सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Severe Shortage of Commercial Gas Cylinders in Uttarkashi

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में कमर्शियल गैस सिलिंडरों का भारी संकट

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 17 Apr 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Severe Shortage of Commercial Gas Cylinders in Uttarkashi
विज्ञापन
होटल-ढाबों के चूल्हे ठंडे होने की नौबत
Trending Videos

उत्तरकाशी में लॉटरी से बंट रहे व्यावसायिक सिलिंडर
उत्तरकाशी। जनपद में व्यावसायिक रसोई गैस सिलिंडर वितरण की प्रक्रिया थम गई है। जनपद में पर्याप्त मात्रा में कर्मिशियल गैस की सप्लाई नहीं हो रही है। इससे होटल, ढाबा आदि व्यवसायियों की परेशानी बढ़ गई है। एक दिन बाद चारधाम यात्रा का आगाज भी होने जा रहा है। ऐसे में सिलिंडर की किल्लत व्यवसायियों के लिए और गहरी चिंता पैदा कर रहा है।
उत्तरकाशी नगर की गैस एजेंसियों में मुश्किल से हर दिन 12 से 24 व्यावसायिक सिलिंडर ही पहुंच रहे हैं जो मांग के मुकाबले बेहद कम हैं। लॉटरी प्रणाली के माध्यम से अभी तक सिर्फ 80 कमर्शियल कनेक्शनधारियों को ही गैस सिलिंडर बांटे गए हैं। इनमें अधिकांश रजिस्ट्रेशन वाले होटल शामिल हैं जबकि बिना रजिस्टे्रशन वाले व्यवसायियों को सिलिंडर नहीं बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधे तौर पर मांग और आपूर्ति में बड़ा अंतर है। पिछले दो दिन से एक भी व्यावसायिक सिलिंडर नहीं बंटे हैं। जनपद में व्यावसायिक रसोई गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित होने से लोगों के समक्ष आर्थिक संकट गहराने की आशंका है। खासकर ऐसे समय में जब यात्रा सीजन नजदीक है। होटल व्यवसायी मनोज कंसवाल, ढाबा संचालक जयवीर आदि का कहना है कि होटल, ढाबे और छोटे खाद्य व्यवसाय पूरी तरह कमर्शियल गैस पर निर्भर होते हैं इसलिए सप्लाई की कमी सीधे उनके रोजगार पर असर डाल रही है।
खासतौर पर छोटे ढाबा और रेस्तरां संचालकों पर इसका व्यापक असर पड़ रहा है। यात्रा सीजन शुरू होने पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और अगर तब तक सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है। जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से ही गैस की सप्लाई बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed