सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The police have intensified search and verification operations at barriers.

Uttarkashi News: पुलिस ने बैरियरों पर तलाशी व सत्यापन अभियान को तेज किया

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 08 Apr 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
The police have intensified search and verification operations at barriers.
विज्ञापन
ऑपरेशन प्रहार के तहत कड़ी की गई है सुरक्षा व्यवस्था
Trending Videos

उत्तरकाशी। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत बाहरी लोगों की आवाजाही को देखते हुए सत्यापन अभियान को भी तेज किया गया है। जनपद की सीमाओं पर लगे बैरियरों पर वाहनों की सघन तलाशी लेकर ही आगे एंट्री दी जा रही है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस की ओर से प्रतिदिन सुबह-शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद के सभी अंतरराज्यीय व अंतर जनपदीय बैरियर, पुलिस नाके, एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स, होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, धर्मशालाएं, बस स्टेशन और अन्य संवेदनशील स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर बाहरी लोगों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सत्यापन अभियान भी तेज किया गया है। अब तक पुलिस ने 193 व्यक्तियों का सत्यापन किया है जबकि कानून-व्यवस्था भंग करने पर 122 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 117 चालान किए गए हैं और ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में तीन चालकों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने आम लोगों से कहा कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस या डायल 112 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed