{"_id":"5bb303f7867a5501363be40c","slug":"krishna-raj-kapoor-funeral-alia-bhatt-make-video-call-for-ranbir-to-see-his-granny-final-rites","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कृष्णा कपूर Funeral: मां के अंतिम संस्कार में नहीं आए ऋषि कपूर, करीना कपूर ने रो-रोकर किया बुरा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कृष्णा कपूर Funeral: मां के अंतिम संस्कार में नहीं आए ऋषि कपूर, करीना कपूर ने रो-रोकर किया बुरा हाल
Tue, 02 Oct 2018 11:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
kareena kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिंदी सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का कल यानी 1 अक्टूबर को निधन हो गया । वो 87 साल की थीं और उन्हें पिछले एक महीने से सांस लेने में परेशानी हो रही थी । कल सुबह 5 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया जिससे उनका निधन हो गया । कृष्णा के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई ।
2 of 6
krishna raj kapoor
बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां कृष्णा के चेंबूर स्थित घर में उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं । इसमें अमिताभ बच्चन, काजोल, अनिल कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, संजय दत्त, राकेश रोशन, सैफ अली खान, वरुण धवन, सोनम कपूर, आलिया भट्ट और रानी मुखर्जी पहुंचीं ।
शाम करीब 5.30 बजे कृष्णा राज कपूर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया । उनकी अंतिम यात्रा में भी सभी बड़े स्टार्स शामिल रहे । अमिताभ ने कृष्णा के पैर छूकर उन्हें विदाई दी । वहीं करीना कपूर के आंसू रुक नहीं रहे थे । कृष्णा की बेटी रीमा जैन की भी रोते हुए तस्वीरें आई थीं ।
मां कृष्णा की अर्थी के आगे-आगे बड़े बेटे रणधीर कपूर कलश लेकर चल रहे थे। करीना भी उनके साथ थीं । बता दें कि ऋषि कपूर अपनी मां के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए । ऋषि की भी तबीयत खराब है और वो यूएस में इलाज करवाने गए हैं । ऋषि के साथ उनके बेटे रणबीर कपूर और पत्नी नीतू कपूर भी अमेरिका में हैं ।
रणबीर अपनी दादी कृष्णा के काफी करीब थे । उन्हें दादी को आखिरी विदाई ना दे पाने का दुख जरूर होगा । बता दें रणबीर तो नहीं लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट, कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं । उन्होंने रणबीर को वीडियो कॉल कर उनकी दादी के आखिरी दर्शन करवाए ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।