सब्सक्राइब करें

केबीसी 10: पहली करोड़पति महिला के पति का 15 साल पहले आतंकियों ने कर लिया था अपहरण, आज भी इंतजार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
KBC 10 Binita Jain husband Abduction by the terrorists in 2003, he never returned home
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ छोटे परदे पर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस सीजन में अब तक जितने भी प्रतियोगी आए कोई भी यहां पर 50 लाख का पड़ाव पार नहीं कर पाया। लेकिन असम की रहने वाली बिनीता जैन ने यह आंकड़ा न केवल पार किया बल्कि इस शो की पहली करोड़पति प्रतियोगी भी बन गई हैं। 1 करोड़ रुपए जीतने पर बिनीता जैन ने अपनी जिंदगी के संघर्ष को भी शो में बयां किया है। 
loader
Trending Videos
KBC 10 Binita Jain husband Abduction by the terrorists in 2003, he never returned home
1 करोड़ रुपए जीतने पर बिनीता जैन ने पहले अपनी खुशी जाहिर की फिर जिंदगी के संघर्ष को याद करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह साल 2003 से जीवन यापन के लिए अकेले ही संघर्ष कर रही हैं। बिनीता जैन ने कहा कि साल 2003 में उनके पति एक बिजनेस ट्रिप पर गए थे लेकिन फिर वो कभी वापस नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 10 Binita Jain husband Abduction by the terrorists in 2003, he never returned home
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बिनीता जैन ने बताया है कि उन्हें बाद में पता चला कि उनके पति का आतंकवादियों ने अगवा कर लिया है। बिनीता के परिवारवालों ने पति को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रहीं। उन्होंने पति का करीब डेढ़ साल तक इंतजार भी किया लेकिन वो वापस नहीं आए। इसके बाद बिनीता ने जीवन यापन करने के लिए बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया।


Kathinaiyon par maat kar, aa rahin hain woh itihaas rachane. Miliye Guwahati ki Binita Jain se, kya ban paayengi woh humari peheli 7 Crore ki vijeta? Dekhiye @SrBachchan ke saath, #KBC, aaj aur kal raat 9 baje. pic.twitter.com/RLClIGfssr

 
KBC 10 Binita Jain husband Abduction by the terrorists in 2003, he never returned home
केबीसी में अपनी बात को पूरा करते हुए बिनीता जैन ने कहा है कि उन्होंने 7 बच्चों से ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया था। आज वह करीब 125 बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। वहीं अमिताभ बच्चन ने बिनीता जैन के इस संघर्ष को लेकर उनकी काफी तारीफ की और उनके अच्छे भविष्य की कामना भी की। बिनीता जैन केबसी 10 की पहली करोड़पति महिला हैं। 
विज्ञापन
KBC 10 Binita Jain husband Abduction by the terrorists in 2003, he never returned home
आपको दें कि बिनीता जैन ये शो आज रात टेलीकास्ट होगा। ये देखना बहुत दिलचस्प होगा कि बिनीता ने 1 करोड़ रुपए कैसे जीत लिए। शो के प्रीमियर में दिखाया गया है कि बिग बी अब बिनीता से 7 करोड़ का सवाल पूछेंगे। बिनीता इस सवाल का जवाब दे पाती हैं या नहीं, ये तो शो टेलीकास्ट होने पर ही पता चलेगा।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed