{"_id":"5bb2f234867a554f12538a81","slug":"nana-patekar-sends-a-legal-notice-to-tanushree-dutta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाना पाटेकर ने तनुश्री के खिलाफ चली अपनी पहली चाल, इंटीमेट सीन करने के आरोप पर नोटिस भेज कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाना पाटेकर ने तनुश्री के खिलाफ चली अपनी पहली चाल, इंटीमेट सीन करने के आरोप पर नोटिस भेज कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
tanushree dutta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । अब तक तमाम मीडिया हाउस ने तनुश्री का इंटरव्यू लिया । इनमें वो एक ही बात कहती नजर आईं कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना ने उनका यौन शेषण किया । नाना, तनुश्री के साथ इंटीमेट डांस करना चाहते थे । ऐसा ना करने पर नाना ने तनुश्री की कार पर गुंडों से हमला करवा दिया ।
tanushree dutta
वहीं नाना ने तनुश्री पर पलटवार करते हुए कहा था कि वो उनको लीगल नोटिस भेजेंगे । साथ ही मुंबई लौटने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे । फिलहाल नाना जैसलमेर में 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर रहे हैं । अब खबर है कि नाना ने तनुश्री को लीगल नोटिस भेज दिया है और उनसे माफी मांगने के लिए कहा है ।
View this post on Instagram
Throwback pic from last summer at Central Park,Manhattan..#summerfun #chillin #usdiaries
A post shared by Tanushree Dutta (@iamtanushreeduttaofficial) on
tanushree
इस बात की पुष्टि नाना के वकील राजेंद्र शिरोडकर ने की है। नाना पाटेकर के वकील शिरोडकर ने सोमवार को बताया कि तनुश्री दत्ता को लीगल नोटिस भेज दिया गया है जो आज उन्हें मिल जाएगा । उन्होंने कहा, 'हमने उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है और नाना पाटेकर की इमेज खराब करने के लिए माफी मांगने को कहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
renuka and tanushree
मीडिया से बात करते हुए शिरोडकर ने कहा कि इस बारे में अभी बहुत कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन वह अब ऐसा क्यों कर रही हैं इसका कोई आइडिया नहीं है। नाना जल्द ही मुंबई वापस आकर इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले भी राजेंद्र शिरोडकर ने दावा किया था कि उन्होंने तनुश्री को लीगल नोटिस भेजा था ।
विज्ञापन
tanushree dutta
जबकि तनुश्री ने कहा था कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है । तनुश्री ने नाना पाटेकर के अलावा कोरियोग्राफर गणेश आचार्या और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर भी यौन शोषण के संगीन आरोप लगाए हैं । साथ ही उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड का अगला हैशटैग होना चाहिए, 'मैं नाना पाटेकर के साथ काम नहीं करूंगा ।'