{"_id":"69b8012873a32819310bc143","slug":"video-ambikapur-speeding-tow-van-collides-with-police-officer-car-on-nh-130-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: एनएच-130 पर तेज रफ्तार टो-वैन ने पुलिस अधिकारी की कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चौकी प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: एनएच-130 पर तेज रफ्तार टो-वैन ने पुलिस अधिकारी की कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चौकी प्रभारी
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 06:40 PM IST
Link Copied
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर सोमवार की दोपहर को तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसा हो गया। हंसडांड चौक के पास तेज गति से आ रही एक टो-वैन ने पुलिस अधिकारी की कार को टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में केदमा चौकी प्रभारी बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार केदमा चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद अपनी स्विफ्ट कार से किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान हंसडांड चौक के समीप तेज रफ्तार टो-वैन ने उनकी कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना के समय चौकी प्रभारी वाहन में ही मौजूद थे। टक्कर के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि बड़ा हादसा टल गया और चौकी प्रभारी गंभीर रूप से घायल होने से बच गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।