{"_id":"6a328d68966537547f0a0000","slug":"former-chief-minister-thunders-in-palari-lashes-out-at-the-government-over-the-current-situation-balod-news-c-1-1-noi1492-4404127-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पलारी नगर पंचायत में शपथ ग्रहण, पूर्व CM बघेल ने साय सरकार पर कसा तंज; हाईकोर्ट से झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पलारी नगर पंचायत में शपथ ग्रहण, पूर्व CM बघेल ने साय सरकार पर कसा तंज; हाईकोर्ट से झटका
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 06:48 PM IST
Link Copied
जिले की नवगठित नगर पंचायत पलारी में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष यानेश साहू सहित 10 पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हुए।
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के पार्षद अनुपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्तमान स्थितियों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कृषि का सीज़न शुरू हो गया है, पर लोगों को खाद की कमी हो रही है। सरकार का लक्ष्य केवल धान खरीदने से बचना है।
बिजली बिल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 'बिजली बिल हाफ़' योजना शुरू की थी। वर्तमान सरकार ने ढाई साल में पांच बार बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने सरकारी स्कूलों में प्रार्थना के नए आदेश पर भी सरकार को घेरा। बघेल ने कहा कि बच्चों को धूप में प्रार्थना याद करने में दिक्कत होगी।
बघेल को हाई कोर्ट से झटका
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप खारिज करने की उनकी याचिका निरस्त करने से इनकार कर दिया। पत्रकारों के सवाल पर बघेल ने कहा कि वे अब सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने 2023 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रहते हुए बघेल पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया था। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह चुनाव बदलाव का जनादेश है। उन्होंने यानेश साहू को बधाई दी और कहा कि यह इतिहास में दर्ज रहेगा।
दीपक बैज बोले- पार्टी की विचारधारा हमेशा से विकास की रही
दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सोच और विचारधारा हमेशा से विकास की रही है। उन्होंने मनमुटाव भुलाकर सबको साथ लेकर चलने की बात कही। पलारी नगर वासियों का विश्वास जीतना उनका प्रथम दायित्व है। बैज ने दावा किया कि आज से सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह जनादेश सरकार को हिलाने वाला है और पूरे प्रदेश में बदलाव लाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।