Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Balod News
›
Two motorcycles collide while overtaking brake pedal pierces neck rider dies on the way to the hospital in Bal
{"_id":"6a2d06de385f6603ae00bc1a","slug":"two-bikes-collided-violently-while-overtaking-a-brake-pedal-pierced-the-riders-neck-and-he-succumbed-to-his-injuries-on-the-way-to-the-hospital-balod-news-c-1-1-noi1492-4389246-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Balod: ओवरटेक के दौरान दो बाइकों में भिड़ंत, गर्दन में घुसा ब्रेक पैडल, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: ओवरटेक के दौरान दो बाइकों में भिड़ंत, गर्दन में घुसा ब्रेक पैडल, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 01:45 PM IST
बालोद में जिला मुख्यालय से सटे पाररास में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना खौफनाक था कि टक्कर के बाद एक बाइक का ब्रेक पैडल युवक की गर्दन के आर-पार हो गया वहीं दूसरे युवक को सामान्य चोटें आई है वहीं घायल वामेंद्र को हाइयर सेंटर ले जाया जा रहा था जहां दुर्ग पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, पाररास निवासी वामेंद्र साहू (35 वर्ष) आज दोपहर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पाररास के पास ही ओवरटेक करने के चक्कर में दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही वामेंद्र सड़क पर गिर गया और दूसरी बाइक का ब्रेक पैडल उसकी गर्दन में गहरे तक धंस गया।
ग्लैंडर मशीन से काटा गया पैडल
घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अत्यंत नाजुक हालत में जिला अस्पताल बालोद पहुँचाया गया। युवक की गर्दन में फंसे लोहे के पैडल को निकालने के लिए डॉक्टरों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आनन-फानन में ग्लैंडर मशीन मंगवाई गई, जिससे बेहद सावधानीपूर्वक पैडल को काटकर गर्दन से अलग किया गया।
रायपुर ले जाते वक्त दुर्ग में थमी सांसें
प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था; रायपुर पहुँचने से पहले ही दुर्ग के पास युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने बालोद थाना क्षेत्र के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।