{"_id":"67d16d71c7ce915bac013b6a","slug":"video-same-firm-got-work-at-12-percent-above-price-new-chairman-rejected-20-works-in-balod-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बालोद में एक ही फर्म को 12 प्रतिशत एबोव में मिला था काम, नए अध्यक्ष ने 20 कामों को किया रिजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बालोद में एक ही फर्म को 12 प्रतिशत एबोव में मिला था काम, नए अध्यक्ष ने 20 कामों को किया रिजेक्ट
बालोद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 04:48 PM IST
Link Copied
बालोद जिले के डोंडीलोहारा नगर पंचायत से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम ने अध्यक्ष बनने के साथ ही पूर्व के कार्यकाल में जारी किए गए टेंडर के 20 कामों को रिजेक्ट कर दिया गया है, लगभग 1 करोड़ 37 लाख का यह टेंडर था जो की विवादों में था आपको बता दें कि एक ही व्यक्ति को एक करोड़ से अधिक का काम दिया गया था जिसके बाद अब इसे निरस्त कर दिया गया है और लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने बताया कि जो भी काम है वो अब नियम से होने चाहिए, जिसके लिए सभी पार्षदों के सहयोग से कार्ययोजना बनाई जा रही है।उन्होंने कहा कि स्वच्छ सरकार चलाना हमारी प्राथमिकता है।
20 कार्य हुए रिजेक्ट
आपको बता दें कि नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने अध्यक्ष पद संभालने के साथ ही पिछले कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के इस मामले को प्रमुखता से लेते हुए पार्षदों और पिक मेंबर्स के साथ अधिकारियों के बैठक ली और लगभग 20 ऐसे काम रिजेक्ट कर दिए गए जिनको 12% अबोव में काम दिया गया था आपको बता दें कि नगर पंचायत दांडी लोहारा में एक ही ठेकेदार जिसका नाम दास कंस्ट्रक्शन है उनको बेतहाशा काम दिया गया था जिस पर छत्तीसगढ़ कॉन्टैक्टर संगठन बालोद इकाई द्वारा नगर पंचायत में शिकायत पत्र भी दिया गया था जिस पर अब नए अध्यक्ष के कार्यकाल में कार्रवाई हुई है इससे नैतिक रूप से लाभ लेने वाले कई ठेकेदारों को चोट लग रही है।
एक ही फर्म को कैसे दिया गया काम
नगर पंचायत के अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने बताया कि इस मामले को हम प्रमुखता से विपक्ष में रहते हुए उठा रहे थे और जब हमें मौका मिला है तो इन गलतियों को सुधर जा रहा है उन्होंने बताया कि दास कंस्ट्रक्शन को 12% एवं के साथ लगभग एक करोड रुपए के काम दिए गए थे जिन्हें अब कैंसिल किया गया है अब नए सिरे से कामों को सुधारा जाएगा और नियम अनुसार करने के लिए उन्हें कहा जाएगा उन्होंने कहा कि किसी तरह का भ्रष्टाचार नगर पंचायत डांडीलोहारा में नहीं चलेगा इसके लिए हम करबद्ध हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।