सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Deputy Chief Minister furious over delays in construction and repair work at the Bahatrai Sports Training Centre in Bilaspur

बिलासपुर में बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री

Digvijay Singh Digvijay Singh
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:45 PM IST
Deputy Chief Minister furious over delays in construction and repair work at the Bahatrai Sports Training Centre in Bilaspur
बिलासपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई का औचक निरीक्षण कर निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की धीमी प्रगति पर अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यों को जल्दी पूरा करने, सुविधाएं बढ़ाने तथा प्रशिक्षण केंद्र की अधोसरंचना को मजबूत करने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री साव ने निरीक्षण के दौरान मैपलवुड फ्लोरिंग, तीरंदाजी मैदान, हॉकी गैलरी एवं फ्लड लाइट, कबड्डी इण्डोर व आउटडोर मैदान, एच.व्ही.ए.सी. कार्य तथा आउटडोर स्टेडियम के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से हॉस्टल के रखरखाव की जानकारी लेते हुए नाराजगी व्यक्त की कि जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से राशि उपलब्ध होने के बावजूद आवश्यक मेंटेनेंस कार्य समय पर नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसाधनों की उपलब्धता के बाद भी काम में देरी स्वीकार्य नहीं है। उप मुख्यमंत्री ने कार्यों की धीमी गति पर नाखुशी जाहिर करते हुए अधिकारियों से कहा कि बिलासपुर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा मुख्यालय है। यहां खिलाड़ियों की सुविधा बढ़ाने किए जा रहे कार्यों की गति बहुत धीमी है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता, एसडीओ, कार्यपालन अभियंता एवं अन्य अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ सभी कार्यों में तेजी लाते हुए इन्हें योजनाबद्ध तरीके से शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने संयुक्त बैठक कर लंबित कार्यों को जल्दी पूरा करने की कार्ययोजना बनाने तथा 15 दिनों के भीतर सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की वस्तुस्थिति के बारे में उप मुख्यमंत्री कार्यालय आकर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता बी.बी.एस. गौतम को दिए। साव ने इण्डोर स्टेडियम में मैपलवुड फ्लोरिंग के लिए वर्ष 2017 में कार्यादेश जारी होने के बावजूद इसके अब तक अधूरे रहने पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी तथा उप अभियंता पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक कार्यों का लंबित रहना गंभीर विषय है। सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उप मुख्यमंत्री ने इण्डोर स्टेडियम में एच.व्ही.ए.सी. कार्य के लिए अतिरिक्त राशि की जरूरत पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्राक्कलन तैयार करने के पहले स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एच.व्ही.ए.सी. कार्य तेजी से पूर्ण करने तथा डक्टिंग की पूर्ण रूप से सफाई करने को कहा। उन्होंने एस.ई.सी.एल. द्वारा दो करोड़ की लागत से बनाए जा रहे तीरंदाजी मैदान के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान इसका निर्माण आगामी जुलाई तक पूर्ण कराने के निर्देश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ए. एक्का को दिए। उन्होंने आउटडोर स्टेडियम में स्थापित हाई मास्ट लाइट के तत्काल मरम्मत के भी निर्देश दिए। साव ने निर्माणाधीन कबड्डी इण्डोर एवं आउटडोर मैदान की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को प्रमुख अभियंता कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर जानकारी प्रस्तुत करने तथा मंत्रालय से समन्वय कर पुनरीक्षित स्वीकृति प्राप्त करने को कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से स्टेडियम परिसर का निरीक्षण कर अन्य आवश्यक कार्यों के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने हॉकी मैदान में बन रहे पैवेलियन में अधिकारियों के लिए टॉयलेट बनाने के साथ ही दर्शकों के लिए टॉयलेट की संख्या में बढ़ोतरी के भी निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र को उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में विकसित करने खेल एवं युवा कल्याण विभाग खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को सभी कार्यों में तेजी लाते हुए समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाओं का लाभ यथाशीघ्र मिल सके। विधायक सुशांत शुक्ला, कलेक्ट संजय अग्रवाल, नगर निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल भी साव के निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नोएडा के मोरना बस डिपो पर बीस से ज्यादा बसें चार्जिंग के लिए खड़ीं, नहीं हैं पर्याप्त चार्जिंग प्वांइट

17 Jun 2026

Mandi: जयराम ठाकुर बोले- अपनी लकीर खींचने के बजाय हमारी मिटाने में लगे हुए हैं मुख्यमंत्री सुक्खू

17 Jun 2026

Video: संधोल कॉलेज को बहाल करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

17 Jun 2026

मुख्यमंत्री का अयोध्या आगमन 19 को, वैक्स म्यूजियम और जोनल कार्यालय का करेंगे लोकार्पण महापौर ने नगर आयुक्त संग कार्यक्रम स्थल भ्रमण कर लिया तैयारियों का जायजा

17 Jun 2026

क्रिकेट प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

17 Jun 2026
विज्ञापन

बढ़ी मरीजों की समस्या, त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ी

17 Jun 2026

पाइप लीकेज निकल रहा पानी

17 Jun 2026
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा: आरपीएन सिंह

17 Jun 2026

Una: अंब में समर मेले का आगाज, बच्चों ने खेल-खेल में सीखी रचनात्मकता और स्वास्थ्य की बातें

17 Jun 2026

एसएसपी ने क्रिकेट खिलाड़ियों को बांटी किट

पुलिस ने बरामद की नशीली दवाओं की खेप

VIDEO: वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश शुरू

17 Jun 2026

भारत-नेपाल सीमा पर सीमा पिलरों को लेकर दोनों देशों की सर्वे एजेंसियां और सुरक्षा बल आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ सीमा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

17 Jun 2026

गोंडा। श्रीराम मंदिर दान पत्र प्रकरण को लेकर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

17 Jun 2026

एविएशन हब बनने की राह पर हरियाणा: सीएम नायब सैनी ने भिवानी में 31 करोड़ की लागत से किया नई सुविधाओं का उद्घाटन

17 Jun 2026

Betul: घरेलू विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस से भिड़े युवक, जमकर हुई हाथापाई; वायरल वीडियो के बाद चार पर केस

17 Jun 2026

Bareilly News: खाद वितरण में अनियमितता पर किसानों का प्रदर्शन, जांच की मांग

17 Jun 2026

Shahjahanpur: पैर में गंभीर जख्म से परेशान बच्चा कलक्ट्रेट पहुंचा, एडीएम ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती

17 Jun 2026

Video: रेत विवाद में भाजपा नेता की हत्या, आगजनी में 4 झुलसे; जानें पुलिस ने क्या कहा

17 Jun 2026

पहली बार जिला पुस्तकालय में बच्चों के लिए आईं चित्रयुक्त और कहानी आधारित किताबें

17 Jun 2026

Shahjahanpur: सपा के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, फर्जी एनकाउंटर का लगाया आरोप

17 Jun 2026

केंद्रीय मंत्री ने जन कल्याण शिविर का किया उद्घाटन

17 Jun 2026

क्षेत्रीय PF आयुक्त अभिषेक मिश्रा ने भविष्य निधि को लेकर भ्रांतियां दूर करने की अपील की

17 Jun 2026

अजीतवाल ओवरब्रिज के ऊपर स्कॉर्पियो की टक्कर से अनियंत्रित क्रेटा कार सड़क पर पलटी, दो लोग घायल

अयोध्या में राम मंदिर दान प्रकरण में ट्रस्ट भंग करके सीबीआई जांच कराने की मांग

17 Jun 2026

Sirmour: राष्ट्रीय स्तर पर सिरमौर के धूमन स्कूल ने तीसरी बार बनाई पहचान, देश भर से चयनित 191वें विद्यालयों में पाया 14वां स्थान

17 Jun 2026

सोन नदी हादसे का VIDEO वायरल: एक को बचाने उतरीं दो सहेलियां भी समाईं गहरे पानी में, कैमरे में कैद हुई चीखें

17 Jun 2026

VIDEO: आगरा के बटेश्वर में टूटा पीपों का पुल, यमुना में समाई हाइड्रा मशीन

17 Jun 2026

बारिश के बाद बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, कराई गई फॉगिंग

17 Jun 2026

सूरज जैन हत्याकांड में बड़ा खुलासा!,मुख्य आरोपी साहिल और विकास गिरफ्तार

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed