{"_id":"6872648c2f902c3dec0466b8","slug":"video-employment-fair-held-in-nei-auditorium-of-bilaspur-union-minister-sahu-was-present-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर के एनईआई सभागार में रोजगार मेला, केन्द्रीय मंत्री साहू रहे मौजूद, वितरित किए गए 185 नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर के एनईआई सभागार में रोजगार मेला, केन्द्रीय मंत्री साहू रहे मौजूद, वितरित किए गए 185 नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले के अंतर्गत शनिवार को सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किया। नियुक्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में हो रही हैं। देश भर से चुने गए नए कर्मचारी रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय सहित अन्य विभागों और मंत्रालयों में शामिल होंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर पीएम ने नियुक्त लोगों को संबोधित भी किया।
देश भर में रोज़गार मेलों के माध्यम से अब तक 10 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।16 वां रोज़गार मेला देशभर के 47 जगहों पर आयोजित हुए। बिलासपुर में एनईआई सभागार आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में 185 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जिसमें रेलवे के 173 अभ्यर्थियों सहित केंद्रीय सेवाओं के अन्य विभागों के नवनियुक्त अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की खुशी उनके चेहरे पर झलक रही थी, उन्होंने सरकार का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।