Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Cabinet Minister Krishan Kumar Bedi inspected roads in Jind's Narwana and checked the rainwater drainage system
{"_id":"68720d72c29ae76d5e095a6d","slug":"video-cabinet-minister-krishan-kumar-bedi-inspected-roads-in-jinds-narwana-and-checked-the-rainwater-drainage-system-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के नरवाना में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने किया सड़कों का निरीक्षण, बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के नरवाना में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने किया सड़कों का निरीक्षण, बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था की जांच
हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री और नरवाना विधायक कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार सुबह 7 बजे शहर की सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने भगत सिंह चौक से ओल्ड कोर्ट रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज तक बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था की जांच की।
इस दौरान उनके साथ जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईन, जेई, एसडीओ, नगर परिषद के ईओ रविंद्र सिंह, डीएमसी सुरेंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।मंत्री बेदी ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए लगभग 31 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है, जिसका कार्य बरसाती सीजन के बाद, यानी करीब दो महीने में शुरू होगा। तब तक जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अधिकारियों और स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर नगर परिषद के पार्षदों के सहयोग से समाधान पर विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को दो से तीन दिन में समस्या के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।मंत्री ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के बाद पानी की निकासी में कुछ समस्याएं आई हैं। इनका समाधान करने के लिए सभी अधिकारियों और स्थानीय निवासियों के सहयोग से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।