Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Dhamtari News
›
miracle was seen in Dhamtari a Shivling was formed from ice in the freezer people were worshipping it as Baba Amarnath
{"_id":"6873b98be282c661af0ef843","slug":"video-miracle-was-seen-in-dhamtari-a-shivling-was-formed-from-ice-in-the-freezer-people-were-worshipping-it-as-baba-amarnath-2025-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में चमत्कार, फ्रीजर में बनी बर्फ से शिवलिंग की आकृति, बाबा अमरनाथ मानकर पूजा कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में चमत्कार, फ्रीजर में बनी बर्फ से शिवलिंग की आकृति, बाबा अमरनाथ मानकर पूजा कर रहे लोग
धमतरी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 07:20 PM IST
पवित्र सावन माह की शुरुआत हो गई है,देशभर में लोग भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे हुए है।साथ ही शिवालयों में भक्त आस्था एवं पूरी श्रद्धा के साथ जल अर्पित कर मनोकामना भगवान शिव से मांग रहे है। वही धमतरी शहर के बनियापारा में एक चमत्कार देखने को मिला है।जहां फ्रीज के भीतर फ्रीजर में बर्फ से शिवलिंग की आकृति बनी हुई थी।इसे भक्त बाबा अमरनाथ मानते हुए पूज रहे थे।जानकारी होने पर श्रद्धालु पहुँच कर बाबा बर्फानी का दर्शन कर रहे है।
बता दें कि बनिया पारा निवासी अरूण फुटान उज्जैन महाकाल दर्शन पर निकले हैं।रविवार की सुबह उनके घर के फ्रिज में उनकी पत्नी ने फ्रिज खोला तो अंदर बर्फ का शिवलिंग बना हुआ था।जिसे देखकर वह हैरान हो गई और इसे भगवान भोलेनाथ का चमत्कार मानकर परिवार सहित पूजा अर्चना की गई।परिवार के लोगों ने कहा कि सावन के इस पवित्र महीने में भगवान बर्फानी ने दर्शन दिए है।जो उनके लिए सौभाग्य की बात है,जबकि लोग कठिन और दुर्गम रास्तों को पार कर अमरनाथ बाबा बर्फानी का दर्शन के लिए जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।