{"_id":"6909c72d7a2359c4b705ee75","slug":"video-video-thhamatara-ma-bchhaugdha-sa-bhara-matadara-pakaugdha-ga-rakashhaka-ka-hagama-2025-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: धमतरी में बछड़ों से भरी मेटाडोर पकड़ी, गौ रक्षकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धमतरी में बछड़ों से भरी मेटाडोर पकड़ी, गौ रक्षकों का हंगामा
धमतरी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:58 PM IST
Link Copied
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार देर रात गाय के बछड़ों की तस्करी का मामला सामने आया है। गौ रक्षकों ने अछोटा गांव के पास एक मेटाडोर वाहन को रोककर उसमें भरे दर्जनों बछड़ों को बरामद किया। वाहन रुकवाने के बाद गौ रक्षकों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही अर्जुनी और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने वाहन और बछड़ों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गौ रक्षकों के अनुसार, मेटाडोर में करीब 28 गाय के बछड़ों को ठूस-ठूस कर क्रूरतापूर्वक भरा गया था, जिनमें से एक बछड़े की मौत हो गई। सभी जीवित बछड़ों को राष्ट्रीय गौशाला, धमतरी लाया गया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।