{"_id":"6a467b0934db6e6a40043c70","slug":"villagers-protest-against-pond-beautification-work-stage-a-sit-in-outside-the-district-panchayat-members-house-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4460475-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में तालाब सौंदर्यीकरण का विरोध: 200 परिवारों पर बेघर होने का खतरा, ग्रामीणों ने शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में तालाब सौंदर्यीकरण का विरोध: 200 परिवारों पर बेघर होने का खतरा, ग्रामीणों ने शुरू किया धरना
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 09:17 PM IST
Link Copied
धमतरी जिले के मुजगहन गांव में तालाब सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। तालाब किनारे वर्षों से रह रहे करीब 200 परिवारों के सामने घर टूटने की आशंका मंडरा रही है। इसी आशंका के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू के घर के सामने धरने पर बैठ गए और अपनी समस्या के समाधान की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि वे तालाब के सौंदर्यीकरण का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि चाहते हैं कि विकास कार्य जरूर हो, लेकिन इसके नाम पर उनके मकानों को न तोड़ा जाए। उनका कहना है कि कई परिवार वर्षों से यहां रह रहे हैं और यदि मकान तोड़े गए तो उनके सामने रहने के लिए कोई जगह नहीं बचेगी। इसी वजह से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
धरने पर बैठे ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से मांग की कि तालाब सौंदर्यीकरण की योजना इस तरह बनाई जाए कि तालाब का विकास भी हो और किसी भी परिवार को बेघर न होना पड़े। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
ग्रामीण अंजली मिनपाल ने कहा कि गांव के लोग विकास कार्यों का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन घर तोड़कर किसी भी परिवार को बेघर करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसा समाधान निकालना चाहिए, जिससे सभी लोगों के हित सुरक्षित रह सकें।
ग्रामीण तेजराम मिनपाल ने कहा कि तालाब के आसपास रहने वाले करीब 200 परिवार अपने आशियाने को बचाने की चिंता में हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि बिना किसी को नुकसान पहुंचाए सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाए।
वहीं, जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को शासन और प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर ऐसा उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, जिससे विकास कार्य भी प्रभावित न हो और किसी भी ग्रामीण को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।