बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Agriculture Minister said Innovation research and modern technology in agriculture will increase farmers inco

Dhamtari: कृषि मंत्री बोले- कृषि में नवाचार, अनुसंधान और आधुनिक तकनीक से बढे़गी किसानों की आय, सरकार प्रतिबद्ध

अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 10:32 PM IST
Agriculture Minister said Innovation research and modern technology in agriculture will increase farmers inco
छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण, आदिम जाति विकास, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन तथा पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने आज धमतरी जिले के प्रवास में रहे। इस दौरान कृषि, अनुसंधान एवं कृषक हित से जुड़े विभिन्न संस्थानों और परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुरूद का भ्रमण कर वहां संचालित शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों का अवलोकन किया तथा जिले के विभिन्न ग्रामों में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं नवाचार आधारित परियोजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को किसानों के हित में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंत्री ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों की आधुनिक प्रयोगशालाओं, स्मार्ट क्लास रूम, डिजिटल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षा फोरम एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर अध्ययन व्यवस्था, शोध गतिविधियों तथा छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय एवं छात्रावास में उपलब्ध शैक्षणिक, तकनीकी एवं आधारभूत सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। मंत्री ने महाविद्यालय स्थित कृषि संग्रहालय में विद्यार्थियों द्वारा तैयार कृषि मॉडल, वैज्ञानिक प्रदर्शनी तथा मशरूम प्रसंस्कृत उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की नवाचारपूर्ण सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास भविष्य की आधुनिक, आत्मनिर्भर एवं तकनीक आधारित कृषि व्यवस्था की मजबूत नींव हैं।

कृषि एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़े नवाचारों का किया अवलोकन
धमतरी प्रवास के दौरान मंत्री ने ग्राम मरौद में बीज प्रसंस्करण इकाई एवं नील-हरित काई उत्पादन का निरीक्षण किया। इसके पश्चात ग्राम चर्रा में मुर्गीपालन एवं बकरी पालन गतिविधियों का अवलोकन कर ग्रामीण आजीविका संवर्धन के प्रयासों की जानकारी ली। ग्राम छाती में मखाना की खेती तथा ग्राम देमार में संजय गांधी फिश हेचरी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति एवं लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मंत्री ने जिले के मत्स्यपालको को मछली बीज ओ भी वितरण किया।

कृषि को तकनीक, अनुसंधान और नवाचार से जोड़ना समय की आवश्यकता : मंत्री
इस अवसर पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय में वृद्धि, कृषि को लाभकारी बनाने तथा युवाओं को कृषि आधारित उद्यमिता से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी उन्नत तकनीकों का समावेश कृषि क्षेत्र को नई दिशा देगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान एवं शोध को खेतों तक पहुंचाकर किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनें।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए किसानों तक आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज, उन्नत कृषि पद्धतियों एवं वैज्ञानिक सलाह को समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए, ताकि कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में निरंतर वृद्धि हो सके।
  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Jaipur: भरतपुर-धौलपुर-करौली में बवाल, टाइगर रिजर्व विस्तार पर नाराज़गी

01 Jul 2026

VIDEO: भीमताल में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन आयोजित

01 Jul 2026

VIDEO: रुद्रपुर में पूर्वांचल समाज को मिला स्थायी भवन का तोहफा, मेयर ने की घोषणा

जीरा में मावां धीयां सत्कार योजना के तहत कार्यक्रम, हजारों महिलाएं पहुंचीं

Shahjahanpur गमगीन माहौल में दफन किए गए ताजिये मेले में रही रौनक

01 Jul 2026
विज्ञापन

देशभक्ति, व्यंग्य और प्रेम के रंगों में रंगी काव्य संध्या

01 Jul 2026

VIDEO: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का अभिनंदन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

01 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: आगरा के दो क्रिकेट रत्नों का होगा भव्य सम्मान, दीप्ति और ध्रुव पर शहर को गर्व

01 Jul 2026

VIDEO: यूपीपीएल 2026 के ऑक्शन पर आगरा की लगी अंतिम मुहर

01 Jul 2026

VIDEO: मथुरा के छाता में सरकारी राशन के चावल से भरे दो ट्रक पकड़े, जांच में जुटी टीम

01 Jul 2026

VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में आरोपी घर पहुंची पुलिस, भूसे के ढेर और कंडों तक की बारीकी से हो रही जांच

01 Jul 2026

Meerut: नवाब सिंह नागर ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

01 Jul 2026

नारनौल : डीडीपीओ प्रमोद की बहाली की मांग को लेकर चौकीदारों ने निकाला रोष मार्च, सीटीएम को सौंपा ज्ञापन

भिवानी : एसएमए टाइप-1 से जूझ रही मासूम सिया के लिए मां की भावुक अपील, 9 करोड़ के इंजेक्शन के लिए मांगी मदद

01 Jul 2026

कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह को प्रशासन ने किया हाउस अरेस्ट, अयोध्या जाने की सूचना पर किए गए नजरबंद

01 Jul 2026

मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ से जुड़े कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

यदुवंशी बी.एड. कॉलेज प्रकरण पर एबीवीपी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के नाम भेजा ज्ञापन

नारनौल .. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीसी के जरिए किया 114 करोड़ की 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ

कानपुर : जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में महादान का संकल्प, देहदान अभियान में पति-पत्नी समेत 30 लोगों ने भरी हामी

01 Jul 2026

कानपुर: सिंहपुर ग्राम सचिवालय में लेखपाल की सक्रियता; फरियादियों के इंतजार में खाली रहीं कुर्सियां

01 Jul 2026

कानपुर: दोपहर एक बजे तक सचिवालय नहीं पहुंचे लेखपाल, दो की नियुक्ति के बाद भी ग्रामीणों को मायूसी

01 Jul 2026

Chhattisgarh: स्कूलों में मंत्र-प्रार्थना अनिवार्य करने के सर्कुलर को हाईकोर्ट में चुनौती, जानें क्या है मामला

Bijnor: कालागढ़ में रिहायशी इलाकों तक पहुंचे बाघ और हाथी, वन विभाग अलर्ट

01 Jul 2026

Shamli: धर्मांतरण के आरोप का नया मामला सामने आया, जांच की मांग को लेकर कार्रवाई की अपील

01 Jul 2026

Bijnor: धामपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन

01 Jul 2026

VIDEO: रामपथ पर सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, श्रद्धालु परेशान, हनुमानगढ़ी और राममंदिर से कुछ दूरी पर बदहाल व्यवस्था

01 Jul 2026

सिरमौर: मानसून की दस्तक से नकदी फसलों को मिली संजीवनी

01 Jul 2026

कानपुर: रौतापुर, सहज्योरा और पचोर में पसरा सन्नाटा, 12 बजे तक दफ्तरों में नहीं दिखे लेखपाल

01 Jul 2026

Video: शिमला-परवाणू फोरलेन पर शोघी से सलोगड़ा तक फैली धुंध, वाहनों की आवाजाही पर असर

01 Jul 2026

Video: सोलर एक्सपो में ग्रामीण इलाकों के लिए नई तकनीक, 10 साल तक चलने वाली रिचार्जेबल सेल आकर्षण का केंद्र

01 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed